फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: उमाशंकर ने किया विकास दुबे के खूंखार इरादों का खुलासा, कहा था- पुलिसवालों को सीधे मारो गोली

Wed, 04 Nov 2020 10:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Nov 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Umashankar revealed about Vikas Dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दो जुलाई की रात हुए बिकरू कांड में विकास दुबे ने साथियों को हवाई फायरिंग नहीं बल्कि पुलिस वालों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए थे। इसके लिए उसने अपने शूटरों को बंदूक, राइफल और सेमी आटोमेटिक राइफल भी दी थी। कुछ लोगों को तमंचे भी दिए थे।
Vikas Dubey Case News: Umashankar revealed about Vikas Dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
ये बातें मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लिए गए उमाशंकर यादव ने बताईं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि सुज्जा निवादा गांव निवासी उमाशंकर यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद कोर्ट से मंगलवार सुबह आठ से शाम चार बजे तक की रिमांड मंजूर हुई।
Vikas Dubey Case News: Umashankar revealed about Vikas Dubey
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चौबेपुर पुलिस उमाशंकर को माती जेल से लेकर आई। सबसे पहले उसे उसके घर लाया गया। घर के पास बालू के ढेर के नीचे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Umashankar revealed about Vikas Dubey
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे ही मंगा ली थी लाइसेंसी बंदूक
उमाशंकर ने बताया कि दो जुलाई को शाम चार बजे विकास दुबे ने गोपाल सैनी और प्रभात मिश्रा को घर भेजकर उसकी लाइसेंसी बंदूक मंगा ली थी। दोनों उसे भी ले गए थे। वह इलाके में दूध बांट रहा था। पीपों समेत रात आठ बजे वह विकास के घर पहुंचा। यहां कई लोग पहले से मौजूद थे। विकास ने उसे भी तमंचा और बहुत सारे कारतूस पकड़ा दिए।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case News: Umashankar revealed about Vikas Dubey
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
पुलिस के सामने से निकल गया था उमाशंकर
उमाशंकर ने बताया कि आधा घंटे तक गोलीबारी होने के बाद विकास ने सभी को भागने को कहा। उसने कहा था कि सब लोग संपर्क में रहेंगे और अपने-अपने ठिकानों पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह दूध के पीपे और साइकिल लेकर पुलिस के सामने ही निकल गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed