फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: कंचन को मिली अग्रिम जमानत, पति का आपराधिक इतिहास छिपाने को दिया था शपथ पत्र, जांच में हुआ खुलासा

Tue, 22 Dec 2020 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Kanchan gets anticipatory bail, filed in court
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में मारे गए कुख्यात विकास दुबे के करीबी गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन त्रिवेदी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। मंगलवार को जमानती आदेश माती स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में दाखिल किया गया।
Vikas Dubey Case Kanpur News: Kanchan gets anticipatory bail, filed in court
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
अब मामले में चार्जशीट लगने तक कंचन को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। एसआईटी की जांच में सामने आया था कि विकास दुबे के खास गुर्गा गुड्डन त्रिवेदी उर्फ अरविंद की पत्नी कंचन त्रिवेदी ने फर्जी शपथ पत्र देकर पति का आपराधिक इतिहास छिपाया था।
Vikas Dubey Case Kanpur News: Kanchan gets anticipatory bail, filed in court
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
आपराधिक इतिहास छिपा कर गुड्डन ने 2008 में रिवाल्वर का लाइसेंस ले लिया था। इसके बाद कंचन त्रिवेदी पर शिवली कोतवाली में फर्जी शपथ पत्र देने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कंचन ने जिला जज के यहां जमानती प्रार्थना पत्र दाखिल किया था जिसे खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Kanchan gets anticipatory bail, filed in court
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इस पर उन्होंने हाईकोर्ट से जमानत मांगी थी। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार को कंचन त्रिवेदी के अधिवक्ता अजीत कुमार ने सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट सीमा सिंह के यहां जमानती आदेश दाखिल किया।
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Kanchan gets anticipatory bail, filed in court
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
साथ ही जमानत लेने वालों के अभिलेख कोर्ट में दाखिल किए। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कंचन के अधिवक्ता  ने बताया कि अग्रिम जमानत मिल गई है, जिसे कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed