फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास-जय को संरक्षण देने में फंसे चार पुलिस वाले, आईबी की प्राथमिक जांच में हुआ खुलासा

Sun, 27 Dec 2020 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Dec 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Four policemen trapped in protecting Vikas-Jai
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद दहशतगर्द विकास दुबे और खजांची जय बाजपेई को संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों और अफसरों की जांच कर रही आईबी को प्राथमिक जांच में चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।
Vikas Dubey Case Kanpur News: Four policemen trapped in protecting Vikas-Jai
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने दिल्ली आईबी से संपर्क कर उन्हें विकास दुबे और जय बाजपेई को संरक्षण देने वाले 34 पुलिसकर्मियों और अफसरों की सूची सौंपी थी।

 
Vikas Dubey Case Kanpur News: Four policemen trapped in protecting Vikas-Jai
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
इसमें आरोप लगाया गया था कि इन पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने दहशतगर्द के गुनाहों पर पर्दा डालने का काम किया था। इसके बाद आईबी ने लखनऊ यूनिट को इसकी जांच सौंपी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Four policemen trapped in protecting Vikas-Jai
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
जांच टीम ने पुलिस कर्मियों की संपत्तियों और उनके कार्यकाल में क्या अपराध हुए और उसमें उनका क्या रोल रहा इसके बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया। सूत्रों के अनुसार आईबी ने अब तक मामले में चार पुलिस कर्मियों को दोषी पाया है।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case Kanpur News: Four policemen trapped in protecting Vikas-Jai
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इन चारों की रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। वहां से कार्रवाई की संस्तुति होने के बाद उसे लखनऊ में शासन को भेजा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई शुरू होगी। सौरभ भदौरिया ने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ उनके पास भी सबूत है जो वह आईबी लखनऊ को उपलब्ध करा देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed