फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास की सातवें दिन नाटकीय ढंग से महाकाल मंदिर से हुई गिरफ्तारी, खुद बोला- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

Thu, 09 Jul 2020 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jul 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested in Ujjain: Vikas Dubey News, kanpur encounter
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा और पांच लाख का इनामी विकास दुबे सातवें दिन नाटकीय घटनाक्रम के बाद उज्जैन (मध्यप्रदेश) के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। मंदिर प्रांगण के बाहर उसने खुद बोला ‘मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला’। इसके बाद मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


कानपुर पुलिस और एसटीएफ उसको ट्रांजिट रिमांड पर शहर लेकर आएगी। मध्यप्रदेश पुलिस विकास को शरण देने वाले शराब कारोबारी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर गुरुवार तड़के पनकी और इटावा के सिविल लाइंस इलाके में हुई मुठभेड़ों में विकास के दो खास गुर्गे (दूर के रिश्ते के भाई-भतीजे) मार गिराए गए। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक दरोगा समेत तीन सिपाही भी घायल हुए हैं। 

 
Vikas Dubey Arrested in Ujjain: Vikas Dubey News, kanpur encounter
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : ani
महाकाल मंदिर में विकास दुबे गुरुवार सुबह करीब 7:15 पर पहुंचा। एमपी पुलिस के मुताबिक महाकाल मंदिर में बाहर बने वीआईपी काउंटर पर विकास पहुंचा। यहां पर उसने 250 रुपये देकर रसीद काटने को बोला। कर्मचारी के पूछने पर उसने अपना नाम विकास दुबे ही बताया। यह भी कहा कि वह कानपुर से आया है। कर्मचारी को शक हुआ। एक जगह उसने मास्क हटाया तो उन्हें यकीन हो गया कि यही विकास दुबे है। सुरक्षाकर्मी ने पुलिस व अन्य सुरक्षाकर्मियों को जानकारी दी।
Vikas Dubey Arrested in Ujjain: Vikas Dubey News, kanpur encounter
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : ani
इसके बाद करीब एक घंटे तक उसकी निगरानी करते रहे। जैसे ही उन्होंने कुछ पूछने का प्रयास किया तो विकास तेज-तेज से चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं... कानपुर वाला। ये सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। उज्जैन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। एसटीएफ और कानपुर पुलिस की टीम उसे लाने के लिए रवाना हो चुकी है। कोर्ट में पेश करने के बाद वह कानपुर लाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested in Ujjain: Vikas Dubey News, kanpur encounter
विकास दुबे को गिरफ्तार कर महाकाल थाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिस्टल और कार लूटकर भागे दो गुर्गे मारे गए
उधर फरीदाबाद में पकड़े गए विकास के गुर्गे प्रभात उर्फ कार्तिकेय मिश्रा को पुलिस और नोएडा एसटीएफ की टीम कानपुर ला रही थी। पनकी थाना क्षेत्र के भौंती ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक गाड़ी पंचर हो गई। एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मी जीप से उतर ही रहे थे कि प्रभात दरोगा देवेंद्र सिंह की पिस्टल लूटकर भागने लगा।

पीछा करने पर उसने कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में प्रभात मार गिराया गया। मुठभेड़ में एसटीएफ के दरोगा अक्षय वीर त्यागी, सिपाही विकास व सिपाही सुनील घायल हुए। वहीं दूसरी तरफ दहशतगर्द के गुर्गे प्रवीण दुबे उर्फ बऊन ने तीन साथियों के साथ मिलकर बकेवर में झारखंड से दिल्ली जा रहे गणेश शाह, उनकेपिता जगदीश व भाई अमित को पीटकर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली और फरार हो गया। इटावा पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके के लोहन्ना चौराहे पर चारों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं तो जवाबी कार्रवाई में प्रवीण मारा गया। उसके तीनों साथी फरार हो गए।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested in Ujjain: Vikas Dubey News, kanpur encounter
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाल ा
आखिर कैसे पहुंचा उज्जैन
यूपी और हरियाणा पुलिस ने दावा किया था कि विकास फरीदाबाद में है। बुधवार शाम वो ग्रेटर नोएडा पर्थला चौक पास देखा गया है। अगर ये सच है तो सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इतने कम समय में करीब आठ सौ किमी की दूरी उसने कैसे और किसके जरिये तय की। ये सवाल बना हुआ है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed