{"_id":"5f0756ac69cd3c6156537e49","slug":"vikas-dubey-arrested-in-ujjain-vikas-confessed-these-big-things-in-police-inquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे का कबूलनामा, महाकाल की शरण में आने के बाद फूट-फूटकर रोया, बोला- मुझे किए पर अफसोस है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे का कबूलनामा, महाकाल की शरण में आने के बाद फूट-फूटकर रोया, बोला- मुझे किए पर अफसोस है
Fri, 10 Jul 2020 12:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे महाकाल का भक्त है। हर दिन वो दो घंटे पूजापाठ करता है। उसे यकीन हो गया था कि यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा तो वह मार दिया जाएगा। शायद इसीलिए आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद विकास महाकाल की शरण में पहुंच गया।
उज्जैन में विकास दुबे गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उज्जैन पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा भी किया है कि मंदिर परिसर पहुंचकर वह खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा था। यूपी एसटीएफ व पुलिस की टीम ने भी कई राज उगलवाए। विकास दुबे ने पूछताछ में कबूला कि एनकाउंटर के डर से उसने पुलिस पर फायरिंग की।
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में विकास ने कहा कि महाकाल की शरण में आने के बाद मैं मंदिर परिसर में बैठकर बहुत रोया हूं। साथ ही बोला कि मुझे किए पर अफसोस है। विकास से पूछताछ कर रही पुलिस उस वक्त हैरत में पड़ गई जब वह बोला कि मुझे पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने और उन्हें मौत के घाट उतारने पर मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे
- फोटो : ani
विकास ने यह भी कबूला कि आठ पुलिसकर्मियों की मौत के बाद हम लोग सबूत भी मिटाना चाहते थे, इसलिए पुलिसकर्मियों के शव जलाने की फिराक में थे। शव जलाने के लिए हम तेल भी लाए थे।
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाल ा
कहा कि उस वक्त पुलिस बल न आता तो आठों के शव जला भी देता। विकास ने बताया कि घटना से पहले मैंने अपने साथियों को हथियार के साथ बुलाया था और वारदात के बाद सभी को अलग-अलग भागने को कहा।