फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड फेमस है कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली, देखें तस्वीरें...

Wed, 15 Mar 2017 10:08 AM IST
राजेश सैनी, अमर उजाला, कानपुर
राजेश सैनी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
view photos of the world famous kanpur kurtafaad holi
कानपुर में धूमधाम से मनाई गई कुर्ताफाड़ होली - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खुशनुमा रंगों और हसी-ठिठोली से भरपूर कानपुरिया होली न केवल देश में बल्कि वर्ल्ड फेमस है। इस साल भी होली से तीन दिन पहले यहां के लोग शहर में होने वाले एक बेहतरीन आयोजन को लेकर जुट गए। इस आयोजन को 'कर्ताफाड़ होली' के नाम से जाना जाता है।

 

 

view photos of the world famous kanpur kurtafaad holi
कुर्ता फाड़ कर उन्हें बदन पर लटकाए झुमते युवा - फोटो : अमर उजाला
बीते मंगलवार भी रंग खेलने के लिए हजारों लोग यहां जमा हुए। यूं तो होली का त्योहार देवर-भाभी और जीजी-साली जैसे परिहास (हंसी-मजाक) के रिश्तों पर आधारित होता है। लेकिन इसके अलावा होली के दिन घर के बच्चे अपने बुजुर्ग और माता-पिता के पैरों पर गुलाल रखकर आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन इन सबके इतर है कानपुरिया कुर्ताफाड़ होली।
 

 

view photos of the world famous kanpur kurtafaad holi
होली पर कानपुर के आर्यनगर चौराहे के नजारा - फोटो : अमर उजाला
सुबह-सुबह कानपुरवासियों ने यहां ऐसे ही रंग खेलना चालू किया। कानपुर के आर्यनगर इलाके के मुख्य चौराहे पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीजे, पानी और रंग के तमाम बंदोबस्त किए गए थे।

बता दें हर साल यहां होली के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार भी बड़े धूमधाम से यह कार्यक्रम समपन्न हुआ। कर्ताफाड़ होली
 का लुत्फ उठाने के लिए यहां इस बार भी शहर के तमाम लोग जमा हुए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
view photos of the world famous kanpur kurtafaad holi
कानपुर की कुर्ता फाड़ होली - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड फेमस है कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली

कानपुरिया कुर्ता फाड़ होली विदेशों में भी काफी लोकप्रिय है। कुर्ताफाड़ होली का नजारा देखने के लिए हर साल कानपुर के सैकड़ों विदेशी सैलानियों का जमावड़ा लगता है। यूं तो पूरे कानपुर में कुर्ता फाड़ होली का काफी चलन है। लेकिन इसका विशेष आयोजन होता है कानपुर के आर्यनगर इलाके में... कल भी यहां जबदस्त कुर्ताफाड़ होली खेली गई।
 

विज्ञापन
view photos of the world famous kanpur kurtafaad holi
आर्यनगर में कुर्ताफाड़ होली खेलने के लिए जाते युवा - फोटो : अमर उजाला
हजारों की तादात में जमा हुए लोग
हजारों की तादात में शहर के युवा, बूढ़े, बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए। सभी ने पानी का फुहारों और हवा में उड़ रहे अबीर के बीच पहले जमकर डांस किया। फिर धीरे-धीरे कर कुर्ताफाड़ होली शुरू हुई। 

जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ धीरे-धीरे कर युवा अपनी बाइकों पर सवार होकर यहां आने लगे। आते ही सभी ने अपने कपड़े फाड़ कार ताबड़तोड़ डांस किया। मस्ती भरा ये नजारा देखने लायक था। तारों पर झूलते फटे हुए कुर्ते और पानी की लगातार बौछार और हवा में उड़ रहा अबीर ने दृश्य को मनोरम बना दिया। इसी मस्ती में सुबह तकरीबन 7 बजे से दोपहर  1 बजे तक लगातार लोगों ने डांस किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed