{"_id":"614033568ebc3e1e655c00ff","slug":"video-of-priyanka-mishra-with-revolver-in-uniform-went-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: वर्दी में रिवाल्वर के साथ प्रियंका मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल, नौकरी जाते ही कह दी ये बड़ी बता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वर्दी में रिवाल्वर के साथ प्रियंका मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल, नौकरी जाते ही कह दी ये बड़ी बता
Tue, 14 Sep 2021 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो मामला: महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : amar ujala
न मैंने रिश्वत ली। न किसी का खून किया। बस शौक के लिए वीडियो बनाया। उस पर आई प्रतिक्रियाओं ने मुझे नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। क्योंकि लोग मुझे अपराधी बता रहे थे। वर्दी पर सवाल खड़े कर रहे थे, जो मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए मुझे इस्तीफा देना ही ठीक लगा। यह कहना है यूपी पुलिस में सिपाही रहीं प्रियंका मिश्रा का। प्रियंका मूलरूप से औरैया जिले के बेला की रहने वाली हैं। 2020 बैच की सिपाही प्रियंका की पहली पोस्टिंग आगरा में हुई थी। 24 अगस्त को वर्दी में रिवाल्वर के साथ बनाया गया उनका एक वीडियो वायरल हुआ तो उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। 31 अगस्त को प्रियंका ने इस्तीफा दे दिया, जो रविवार को मंजूर कर लिया गया। इस पूरे प्रकरण पर सोमवार को अमर उजाला ने प्रियंका से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने का शौक है।
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : amar ujala
कई वीडियो पोस्ट भी कर चुकी हैं। इस वीडियो के वायरल होने से बवाल खड़ा हो गया। प्रियंका कहती हैं कि उन्होंने लोगों के कमेंट से आहत होकर नौकरी छोड़ी है। खासकर ऐसे कमेंट, जिनमें लोग कह रहे थे कि ये वर्दी पहनने के लायक नहीं है। सजा मिलनी चाहिए। नौकरी से निकाल देना चाहिए आदि। प्रियंका ने बताया कि इस्तीफा देने के बाद किसी अफसर ने उनसे इस मसले पर बातचीत नहीं की।
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : amar ujala
सीधे इस्तीफा मंजूरी का लेटर थमा दिया। प्रियंका ने कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी और एमए की पढ़ाई की। उनका कहना है कि खुद की मेहनत से नौकरी हासिल की थी। पूरे परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है। पिता का व्यापार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा
- फोटो : amar ujala
वेबसीरीज के लिए ऑफर मिला
प्रियंका ने कहा कि अगर उनको मॉडलिंग या एक्टिंग का अच्छा मौका मिलता है तो जरूर इस फील्ड में जाएंगी। बताया कि एक वेबसीरीज से ऑफर भी आया है। हालांकि उन्होंने अभी इस ऑफर को स्वीकार या अस्वीकार नहीं किया है। सोच समझकर निर्णय लेंगी। वेबसीरीज कौन सी है और किसने ऑफर दिया, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

लगातार बढ़ रहे फॉलोअर
वीडियो वायरल होने से लेकर अब तक का जो भी मामला हुआ, उस वजह से प्रियंका के इंस्टाग्राम के फॉलोअर बढ़ रहे हैं। जब मामला हुआ था तब उनके पांच हजार फॉलोअर थे। वहीं सोमवार रात तक उनके 41 हजार फॉलोअर हो चुके हैं।