{"_id":"5ec77d7af8cdec64944de1a0","slug":"vat-savitri-vrat-festival-celebrated-on-friday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना और लॉकडाउन पर भारी आस्था: वट सावित्री पूजन के लिए उमड़ी भीड़, हरदोई में पुलिस ने रूकवाई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना और लॉकडाउन पर भारी आस्था: वट सावित्री पूजन के लिए उमड़ी भीड़, हरदोई में पुलिस ने रूकवाई पूजा
Fri, 22 May 2020 12:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 May 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
पूजन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वट सावित्री पूजन को लेकर कानपुर सहित आसपास के जिलाें के मंदिरों मे सुबह से ही सुहागिनों की भीड़ दिखी। वट वृक्ष के समीप इतनी भीड़ रही कि सोशल डिस्टेंसिंग कहीं नजर नहीं आई। इस दौरान महिलाओं में संक्रमण की चिंता नजर नहीं आई।
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख किया पूजन
- फोटो : amar ujala
हरदोई में बाबा मंदिर चौराहा के निकट महिलाओं ने वट पूजन किया। कुछ ही देर में पूजन करने वाली महिलाओं की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का हवाला देते हुए पूजा बंद करवा दी।
पूजन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के बीच बांदा में अमावस्या पर अधिकांश सुहागिनें पूजन के दौरान बिना मास्क के नजर आईं। किसी ने भी सोशल डिस्टेंस का कहीं पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजन के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
धर्म नगरी चित्रकूट के रामघाट पर आज सन्नाटा पसरा रहा। सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष में पूजन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का कहीं भी पालन होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन
बिना मास्क के पूजन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात में अमावस्या के चलते वट व्रक्ष पूजा के लिए जगह जगह महिलाओं की भीड़ पूजन करते हुए नजर आई। कुछ जगहों पर महिलाएं मास्क लगाए हुए दिखी और कुछ जगह बिना मास्क के पूजा करने हुए नजर आईं।