फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप इसे केवल फूल मानते हैं तो शायद बड़ी गलती कर रहे हैं, फायदे सुनकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे!

Wed, 14 Feb 2018 05:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
Various medicinal properties in flower of tesu
टेसू का फूल
बसंत पंचमी के बाद फागुन आते ही टेसू के रंग की चर्चाएं होने लगती थी। यह वृक्ष हिंदुओं के पवित्र माने हुए वृक्षों में से हैं। इसका उल्लेख वेदों तक में मिलता है। क्षेत्र में होली में फाग व टेसू का रंग प्रसिद्ध था। मगर अब संरक्षण का अभाव और केमिकल रंगों के चलते प्राकृतिक इस रंगों को सहेजने वाला कोई नही है। हालत यह है कि क्षेत्र में गांव गांव मिलने वाला टेसू का पेड़ अब चुनिंदा जगह पर ही दिखाई पड़ता है। जानें इसके औषधीय गुण...



 
Various medicinal properties in flower of tesu
टेसू का फूल - फोटो : अमर उजाला
होली के कई दिन पहले से टेसू के फूल बीन कर उन्हें पानी में भिंगोकर रखते थे। जिन्हें एक-दो दिन बाद उबाल कर ठंडा हो जाने पर उसमें चूना मिला देते थे। इसके बाद सुंदर बसंती रंग उतर आता था। लेकिन अब टेसू के पेड़ों की अस्तित्व लगभग समाप्त होता जा रहा है। जिले में हालात ये है कि ककोर के पास  व कुछ बीहड़ी क्षेत्रों में ही पेड़ बचे है। जिनका संरक्षण नहीं होने से यह खत्म होने की कगार पर पहुंच रहे है। आधुनिकता के दौर में पारंपरिक रंगों की पहचान खो गई है। 
 

रंग ही नहीं औषधि भी हैं टेसू के फूल

Various medicinal properties in flower of tesu
टेसू का फूल
टेसू के फूल ही नहीं इसके पत्ते, टहनी, फली तथा जड़ तक का बहुत ज्यादा आयुर्वेदिक तथा धार्मिक महत्व है। देश में प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद इसका व्यवसायिक उपयोग नहीं हो पा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Various medicinal properties in flower of tesu
टेसू का फूल
आयुर्वेद की माने तो होली के लिए रंग बनाने के अलावा इसके फूलों को पीस कर चेहरे में लगाने से चमक बढ़ती है। यही नहीं फलियां कृमिनाशक का काम तो करती ही है इसके उपयोग से बुढ़ापा भी दूर रहता है।

 
विज्ञापन
Various medicinal properties in flower of tesu
टेसू का फूल
फूल के पानी से स्नान करने से लू नहीं लगती तथा गर्मी का अहसास नहीं होता। पत्तों का उपयोग ग्रामीण दोना पत्तल बनाने के लिए करते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed