फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक से लाया, सिर में तीन गोलियां दाग दीं,फिर पेट्रोल डालकर जला दिया..."किसान की आंखों देखी"

Wed, 14 Feb 2018 03:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead in Etawah
डेमो पिक
यूपी के इटावा जिले एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। हाथापाई के बाद उसने महिला के सिर में तीन गोलियां मारी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक किसान ने पुलिस को घटना का आंखोदेखा हाल बताया। घटना स्थल पर पड़े महिला के जेवर उसके साथ हुई क्रूरता को बयां कर रहे थे।
Woman shot dead in Etawah
डेमो पिक

नहर पटरी मार्ग से जुड़े नगला मुलू जाने वाले संपर्क मार्ग पर दोपहर को वारदात से पहले एक किसान ने महिला व युवक के बीच हाथापाई होते देखा था। किसान आधा किमी दूर खेत में था। बताते हैं कि युवक उस महिला को बाइक से लेकर आया था।

Woman shot dead in Etawah
डेमो पिक

उसने नहर किनारे सरपत के झुरमुट के पास महिला को उतारा और शाल से उसका गला कसने लगा। दोनों के बीच बीस मिनट हाथापाई होती रही। फिर महिला गिर पड़ी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman shot dead in Etawah
डेमो पिक

किसान इसे दोनों का आपसी मामला समझ चुप रहा, लेकिन इसी बीच युवक ने महिला के सिर में तीन गोलियां दाग दीं। फिर डिग्गी से पेट्रोल की बोतल निकाल महिला पर छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन
Woman shot dead in Etawah
डेमो पिक

यह सब देख किसान चिल्लाया तो युवक भाग निकला। प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार यादव ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने मौके पर पहुंचकर किसान से पूछताछ की। किसान ने बताया कि युवक का कद करीब पांच फीट से अधिक था। वह गेहुंए रंग की जैकेट पहने था। 
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed