फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव: बरात जाने के लिए बुक करवाई थी वैन, एलपीजी सिलिंडर बना जानलेवा, जिंदा जल गए सात लोग

Mon, 17 Feb 2020 10:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven people burnt alive
ट्रक और वैन में टक्कर के बाद लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव हरदोई मार्ग पर रविवार रात नसिरपुर गांव के सामने टायर फट जाने से तेज रफ्तार वैन दूसरी लेन में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। एलपीजी गैल सिलिंडर से संचालित होने के कारण टकराते ही वैन में आग लग गई। गैस की आग तेजी से फैलने और वैन के ट्रक में घुस जाने से भीतर बैठे लोगों को बचाव का मौका नहीं मिला। चालक समेत सात वैन सवार जिंदा जल गए।


 
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven people burnt alive
टक्कर के बाद ट्रक और वैन में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
वैन से उठी आग की लपटों ने ट्रक को भी चपेट में ले लिया। उसके चालक और हेल्पर कूदकर भागे। वैन सवारों को उन्नाव से हरदोई जा रही बरात में शामिल होना था। हादसा देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन आग की भीषण लपटों ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। कुछ देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने क्रेन से वैन को ट्रक से अलग करवाया।

 
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven people burnt alive
धूं धूं कर जलती वैन - फोटो : अमर उजाला
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वैन उन्नाव शहर के मोहल्ला कल्याणीदेवी निवासी अंकित बाजपेई के नाम की होने की जानकारी मिली। पता चला कि मोहल्ला पीताबंर नगर निवासी विनोद कुमार के बेटे ऋषि शुक्ला की बरात हरदोई के हरपालपुर के नई बस्ती अननपुर गांव जानी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven people burnt alive
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए अंकित (27) की वैन बुक की गई थी। अंकित खुद ही वैन चला रहे थे। गाड़ी में ऋषि के छह रिश्तेदार सवार थे। सभी के राख जैसे शरीर बाहर आए। हादसे वाले स्थान के नजदीकी होटल में मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार होने के कारण टायर फटते ही वैन दूसरी लेन में जा पहुंची और हरदोई से उन्नाव की ओर आ रहे ट्रक में टकराते ही आग का गोला बन गई।

 
विज्ञापन
van was booked to go to Barat, LPG cylinder made deadly, seven people burnt alive
आग बुझने के बाद कुछ ऐसा था नजारा - फोटो : अमर उजाला
आग के कारण आसपास मौजूद लोग बचाव में नाकाम रहे। उनकी सूचना पर ही पुलिस पहुंची और आधे घंटे बाद दमकल टीम। पुलिस ने बताया कि मृतकों में वैन मालिक व चालक अंकित के अलावा दूल्हे ऋषि का रिश्ते का भतीजा हिमांशु, मामा सीतापुर निवासी शंभू, रिश्तेदार कल्लू शामिल हैं। एसडीएम अक्षत वर्मा, एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बाकी तीन की शिनाख्त की कोशिश जारी है। रात में ही पोस्टमार्टम तैयारी शुरू हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed