{"_id":"5e4a0cf48ebc3ee5f23441a2","slug":"big-road-accident-in-unnao-seven-people-burnt-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव हादसा: वैन में फंसे लोगों को चीखने तक का मौका न मिला, भयावह नजारा देख सिहर उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव हादसा: वैन में फंसे लोगों को चीखने तक का मौका न मिला, भयावह नजारा देख सिहर उठे लोग
Mon, 17 Feb 2020 09:18 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Feb 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में वैन के ट्रक से टकराने के बाद का भयावह नजारा देख लोग सिहर उठे। आग से घिरी वैन के भीतर सात लोग जिंदगी के लिए छटपटाते रह गए। गैस सिलिंडर से संचालित वैन में आग इस तेजी से फैली कि किसी को बचाव का मौका नहीं मिला। मदद की नीयत से दौड़े आसपास के लोगों के कदम आग की लपटों ने रोक दिए। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा भी लपटों में घिर गया।
आग बुझाते दमकल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
तेज टक्कर से हुए धमाके ने आसपास मौजूद लोगों का ध्यान हादसे की तरफ खींचा। मदद की नीयत से कई लोग उधर दौड़े। नसिरापुर गांव के लोगों ने बताया कि उनके नजदीक आने तक आग बुरी तरह फैल चुकी थी। वैन के भीतर लोग छटपटाते नजर आ रहे थे लेकिन बचाव का कोई रास्ता नहीं था। बीच-बीच में वैन से पटाखे छूटने जैसी आवाजें और डरा रही थीं।
आग बुझाते दमकल कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
वैन का अगला हिस्सा ट्रक में घुसा होने से भी तत्काल बचाव संभव नहीं था। यही वजह रही कि वैन चालक भी खुद को बाहर नहीं निकाल सका। आग की लपटों और धुएं में घिरकर देखते-देखते सात जिंदगियां मौत की नींद सो गईं। भयावह नजारा देख शुरुआत में कुछ समय पुलिस के भी कदम ठिठके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
क्रेन का जल्दी बंदोबस्त हो जाने से वैन को क्रेन से खींचकर ट्रक से दूर किया गया। इस बीच पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग बुझाई। तब तक सभी के शरीर राख जैसी हालत में पहुंच चुके थे। इस बीच उन्नाव-हरदोई मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहा। अफरा तफरी मची रही। करीब दो घंटे बाद शव निकाले जाने के बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रक और वैन में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रविवार देर शाम उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव के पास ट्रक और वैन में सीधी भिड़ंत हो गई। तेज टक्कर से वैन में आग लग गई। वैन में ड्राइवर सहित दो युवक, दो बच्चे और दो महिलाओं समेत कुल सात लोग सवार थे। हादसे के बाद अचानक वैन से उठी आग की लपटों की वजह से कोई भी वैन से बाहर नहीं निकल सका। हादसे में सातों लोग जिंदा जल गए।