फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन की बाउंड्री तोड़कर बाहर निकली ट्रेन, चार डिब्बे डिरेल, देखें पहली तस्वीरें

Wed, 28 Aug 2019 10:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Aug 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh big news train derail at kanpur central railway station see first photos of incident
kanpur train accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस दौरान ट्रेन ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन की बाउंड्री को भी तोड़ दिया। 
uttar pradesh big news train derail at kanpur central railway station see first photos of incident
कानपुर में ट्रेन पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि कानपुर-लखनऊ मेमू लखनऊ से कानपुर आ रही थी। इसी दौरान स्टेशन छोड़ते समय यह हादसा हो गया। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
uttar pradesh big news train derail at kanpur central railway station see first photos of incident
कानपुर में ट्रेन पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने के प्रयास जारी हैं। पटरी चेंज करते समय यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में कई पिलर भी टूट कर गिर गए हैं। ओएचई तार और पोल टूट गया है। तारों का करंट बंद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttar pradesh big news train derail at kanpur central railway station see first photos of incident
कानपुर में ट्रेन पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
हादसे से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में लखनऊ से कानपुर आने वाले यात्री सवार थे।
 
विज्ञापन
uttar pradesh big news train derail at kanpur central railway station see first photos of incident
कानपुर में ट्रेन पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 3 से 10 तक पूरा ब्लॉक हो गया है। सभी ट्रेनें रुकी हैं। दो नंबर और एक नंबर पर गाड़ी चल रही है। कानपुर-लखनऊ के बीच सभी स्टेशनों पर 1 घंटे के ब्लॉकेज का एलान हुआ है। अभी कोई भी गाड़ी नहीं जाएगी। जानकारी के अनुसार हादसे की वजह से वंदेभारत ट्रेन भी फंसी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed