कानपुर में एक दिन पहले मिली कुछ राहत के बाद ठंड के तेवर फिर से तल्ख हो गए। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के रास्ता बदल लेने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी। सूरज कोहरे के बीच दुबका रहा और लोग रजाई में। सुबह से लेकर रात तक शीत लहर और कोहरे का असर देखने को मिला।
UP Weather: सर्दी के तेवर फिर तल्ख, छह डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, 11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकला सूरज
डॉ. पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बनने वाले बादल अचानक से पश्चिमी क्षेत्रों तक सिमटकर रह गए। इसकी वजह से शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पारा बढ़ने के बजाए घटने लगा है। इससे कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकला सूरज
पहली जनवरी से अब तक कोहरे की वजह से सूरज ठीक से निकल नहीं पाया। मंगलवार का दिन छोड़ दें तो बाकी दिन लोग धूप के लिए तरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार इन 11 दिनों में पांच घंटे ही ठीक से सूरज के दर्शन हुए हैं।
जनजीवन हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त
शहर में ठंड और गलन के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हर गली, मोहल्ले और घाटों पर बैठे लोग ठंड से थर-थर कांप रहे हैं। नए साल की शुरुआत से लेकर अब तक जिस तरह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, उसी का असर है कि गलन भी बढ़ गई है।
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।