फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather: सर्दी के तेवर फिर तल्ख, छह डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, 11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकला सूरज

Wed, 11 Jan 2023 10:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
UP Weather Update, Cold weather again, maximum temperature dropped by six degrees
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में एक दिन पहले मिली कुछ राहत के बाद ठंड के तेवर फिर से तल्ख हो गए। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के रास्ता बदल लेने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी। सूरज कोहरे के बीच दुबका रहा और लोग रजाई में। सुबह से लेकर रात तक शीत लहर और कोहरे का असर देखने को मिला।



इस बीच अधिकतम तापमान एक झटके में छह डिग्री लुढ़ककर 13.4 पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस बार पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने हिलाकर रख दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार 14 जनवरी तक धूप निकलने की संभावना नहीं है। इसके बाद धूप निकलेगी, लेकिन बर्फीली हवाओं का सितम भी बढ़ जाएगा। इसके चलते लोगों को ठंड से जल्द राहत नहीं मिलेगी।

UP Weather Update, Cold weather again, maximum temperature dropped by six degrees
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

डॉ. पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बनने वाले बादल अचानक से पश्चिमी क्षेत्रों तक सिमटकर रह गए। इसकी वजह से शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पारा बढ़ने के बजाए घटने लगा है। इससे कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

UP Weather Update, Cold weather again, maximum temperature dropped by six degrees
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकला सूरज
पहली जनवरी से अब तक कोहरे की वजह से सूरज ठीक से निकल नहीं पाया। मंगलवार का दिन छोड़ दें तो बाकी दिन लोग धूप के लिए तरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार इन 11 दिनों में पांच घंटे ही ठीक से सूरज के दर्शन हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update, Cold weather again, maximum temperature dropped by six degrees
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

जनजीवन हुआ जनजीवन अस्त व्यस्त
शहर में ठंड और गलन के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हर गली, मोहल्ले और घाटों पर बैठे लोग ठंड से थर-थर कांप रहे हैं। नए साल की शुरुआत से लेकर अब तक जिस तरह से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, उसी का असर है कि गलन भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
UP Weather Update, Cold weather again, maximum temperature dropped by six degrees
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

इन बातों का रखें ध्यान

  • पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
  • नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
  • हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
  • ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed