एसीपी मोहसिन खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू होने के साथ ही हर रोज नई जानकारी सामने आ रही है। पीएचडी छात्रा ने पूछताछ के दौरान एसआईटी को बताया कि आईआईटी में पीएचडी के लिए छात्रा ने ही मोहसिन की फीस भरी थी। यहीं नहीं, मोहसिन के आईआईटी वाले आई-कार्ड में पीड़ित छात्रा का मोबाइल नंबर इमरजेंसी नंबर के रूप में दर्ज है।
एसआईटी प्रभारी अर्चना सिंह ने जब छात्रा से पूछताछ शुरू कि तो उसने बताया कि साइबर सेल और आईआईटी के सीथ्री आईहब की कार्यशाला के दौरान तत्कालीन डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने उसकी मुलाकात एसीपी मो. मोहसिन खान से कराई थी। बताया कि मोहसिन ने उसे बताया था कि वह बहुत पैसे वाला है और सेवेन बीएचके फ्लैट में रहता है।
2 of 8
UP ACP Mohsin khan
- फोटो : अमर उजाला
यहीं नहीं, यह भी कहा था कि पत्नी भले ही उसी फ्लैट में रहती है लेकिन कमरे अलग-अलग व दूर हैं। उसने दावा किया कि मोहसिन की पत्नी इस बात के लिए पूरी तरह से तैयार थी कि उसका पति किसी और से दूसरी शादी कर ले लेकिन वह छोड़ेगी नहीं जबकि पीड़िता ने मोहसिन की पत्नी से साफ कह दिया था कि वह नहीं चाहती कि मोहसिन पर किसी और महिला का अधिकार हो। इसी के बाद ही मोहसिन की पत्नी सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय हो गई और अपनी व मोहसिन की फोटो अपलोड करने लगी।
3 of 8
UP PPS Mohsin khan
- फोटो : अमर उजाला
मुझे मानसिक बीमार बताने वाले खुद की हालत देखें
छात्रा ने बताया कि वह 20-20 घंटे पढ़ाई करती है। ऐसे में रूटीन बदल जाता है। केवल चार घंटे सोने की वजह से किसी का भी चेहरा नॉर्मल नहीं रहता है। ऐसे में मोहसिन का मानसिक विक्षिप्त होने का आरोप उसकी सोच को दर्शाता है। जब साथ था तब तो विदेश जाकर साथ रहने का प्लान बना रहा था। छात्रा के अनुसार लखनऊ में पहली पत्नी और विदेश में उसे दूसरी पत्नी के रूप में रखने का प्लान था।
4 of 8
एसीपी मोहसिन
- फोटो : amar ujala
एसीपी का मेडिकल भी जांच के दायरे में
पुलिस जांच में पता चला है कि एसीपी मोहसिन खान ने कल्याणपुर में एफआईआर दर्ज होने के तीन घंटे पहले दोपहर करीब 3:49 बजे हैलट पहुंचे और आर्थो के डॉक्टर से रीढ़ की दिक्कत से संबंधित मेडिकल बनाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अपना पता आगरा डीएम कंपाउंड का बताया। इस पर डॉक्टर ने रीड की हड्डी की बीमारी दिखाते हुए उसे हैलट रेफर कर दिया। हालांकि इस संंबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से लेकर डॉक्टर तक एसीपी के मेडिकल को लेकर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मेडिकल व आरोपी के स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया जा सकता है।
5 of 8
एसीपी मोहसिन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
छात्रा ने अंग्रेजी में लिखी थी तहरीर, आईआईटी के ट्रांसलेटर ने किया था हिंदी
डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम दूसरे दिन भी पीड़ित छात्रा के साथ, प्रोफसर, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। एसआईटी की पूछताछ में पता चला कि पीड़ित छात्रा ने पुलिस को अंग्रेजी में तहरीर दी थी। इसके बाद आईआईटी के एक ट्रांसलेटर से उसे हिंदी में लिखाया गया।