फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दरोगा जी को लोगों ने वर्दी में बनाया दूल्हा, बैंडबाजे के साथ निकली बरात तो ठहर गई हर नजर

Fri, 12 Jul 2019 02:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Jul 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
up police inspector incredible transfer ceremony with band baaja Baraat
बग्घी पर वर्दी में दूल्हे की तरह सजधज कर बैठे थानेदार - फोटो : अमर उजाला

सजी हुई घोड़े की बग्घी और बैंड बाजे के साथ आपने बरातें तो बहुत देखी होंगी पर हमेशा दूल्हा ही नजर आया होगा। इस बग्घी पर फूलों की माला पहने ये कोई दुल्हा नहीं कानपुर देहात के मंगलपुर थाने के प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इनको बग्घी में बैठाकर लोग नगाड़े की धुन पर नाच क्यों रहे हैं।

up police inspector incredible transfer ceremony with band baaja Baraat
बग्घी में बैठे दरोगा जी - फोटो : अमर उजाला
इस खुशी और थानेदार के बग्घी में बैठने के बारे में बताते हैं। दरअसल इनका मंगलपुर थाने से ट्रांसफर हो गया है, और लोगाें ने इनकी विदाई पूरे रीति रिवाज और बैंडबाजे के साथ उनकी बारात निकाल कर की | वर्दी में दुल्हा बने दरोगा को देखकर हर कोई हैरान था। मंगलपुर से रसूलाबाद के थानेदार बनाए गए तुलसीराम पांडेय को स्थानीय लोगों ने गुरुवार को अनोखे अंदाज में विदाई दी।
 
up police inspector incredible transfer ceremony with band baaja Baraat
पूरे इलाके में दरोगा जी को बग्घी पर बैठाकर घुमाया गया - फोटो : अमर उजाला

फूलमाला पहनाकर बग्घी में बैठाने के बाद पूरे कस्बे में गाजे-बाजे संग घुमाया। रास्ते भर लोगों ने जगह-जगह फूलमालाएं पहनाईं। 27 मई 2018 को तुलसीराम पांडेय ने मंगलपुर थाना प्रभारी का पद संभाला था। पद संभालने के बाद उन्होंने इलाके में अपराधियों पर नकेल कसी। साथ ही एक अनूठी पहल की शुरुआत की, जिसने उन्हें क्षेत्रवासियों का चहेता बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
up police inspector incredible transfer ceremony with band baaja Baraat
दरोगा जी की विदाई की बरात में कारों का भी रहा काफिला - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कस्बे के गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद की। कोचिंग की व्यवस्था कराने के साथ ही वक्त निकालकर वह खुद भी बच्चों को पढ़ाने पहुंच जाते थे। उनके इसी सरल स्वभाव का नतीजा था कि क्षेत्र का छोटा हो बड़ा, अपनी बात कहने से कभी नहीं हिचका। कानपुर देहात से पूर्व वह कानपुर के मूलगंज, बर्रा और बिठूर थाने के प्रभारी रहे।

विज्ञापन
up police inspector incredible transfer ceremony with band baaja Baraat
दरोगा जी की विदाई में लोगाें ने डीजे पर डांस भी किया - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में तैनाती के दौरान भी वह गुझिया बैंक और बिठूर में थानेश्वर मंदिर की स्थापना को लेकर चर्चा में रहे थे। दीपावली पर गरीबों को पैसे बांटने के लिए उन्होंने गुझिया बैंक तैयार किया था। इस पहल के लिए अफसरों ने भी उनकी पीठ थपथपाई थी। बिठूर थाने में थानेश्वर मंदिर की स्थापना से वे काफी चर्चित हुए। उनकी विदाई में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। भावुकता में कुछ लोगों की आंखों से आंसू भी छलक आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed