फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को यूपी की मित्र पुलिस ने पीटा, पौन घंटे तक चला बवाल, यातायात रहा बाधित

Wed, 31 Jul 2019 11:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
UP police beat to students in kanpur
कानपुर के बर्रा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में बुधवार दोपहर को गरुड़ वाहिनी के सिपाहियों द्वारा छात्रों को पीटने पर बवाल हो गया। गुस्साए साथी छात्रों ने कर्रही रोड जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्रों के हंगामे के चलते पौन घंटे तक यातायात बाधित रहा। थाना प्रभारी के आश्वासन पर छात्र शांत हुए। 


नारामऊ, बिठूर निवासी मोहम्मद दानिश वहीं के जनजागरण कॉलेज से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई कर रहा है। बुधवार को बर्रा के हरदेव नगर स्थित राजमाता इंटर कॉलेज में परीक्षा थी। परीक्षा के बाद वह साथी अर्जुन गौतम और कृष्णा पांडेय के साथ बाइक से घर जा रहा था।
 
UP police beat to students in kanpur
यूपी पुलिस ने छात्रों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
कर्रही रोड कोचिंग मंडी के पास बाइक पर तीन सवारी देख गरुड़ वाहिनी के सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया। छात्र मोहम्मद दानिश का आरोप है कि सिपाहियों ने बगैर किसी बातचीत के उसे और उसके साथियों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इससे उसके दाहिने हाथ में सूजन आ गई।

इसी बीच छात्रों के साथ मारपीट देख कोचिंग मंडी के छात्र सड़क पर आ गए। हंगामा देख गरुड़ वाहिनी के सिपाही वहां से खिसक गए। इसके बाद छात्रों ने घायल मोहम्मद दानिश को कुर्सी पर बैठाया और कर्रही रोड जाम कर दी। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि घायल छात्र को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed