फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और मेरठ जैसा हत्याकांड: प्रगति के खौफनाक कदम से कांप जाए रूह, 'कातिल' बेटी के घरवालों ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 25 Mar 2025 05:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: विकास कुमार Updated Tue, 25 Mar 2025 05:11 PM IST
सार

यूपी के औरेया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने शादी के 15 दिन बाद ही पति की शूटरों से हत्या कर दी। पत्नी ने मुंह दिखाई में मिली रकम भाड़े के हत्यारों को दी और पति को मरवा डाला। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
UP News husband killed by contract killer hired by wife Pragati in Auraiya
औरेया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

यूपी के औरैया जिले में हाइड्रा मालिक दिलीप हत्याकांड के पीछे उसकी पत्नी प्रगति का हाथ निकलने पर लोग दंग रह गए हैं। घटना के बाद से प्रगति के मायके पक्ष के लोगों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। परिजनों ने कहा कि नालायक बेटी के मंसूबों की भनक लग जाती, तो वह कभी उसकी शादी दिलीप से नहीं करवाते। दिलीप के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

UP News husband killed by contract killer hired by wife Pragati in Auraiya
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला

खुद को कोस रहे घरवाले
मैनपुरी के भोगांव के नगला दीपा निवासी दिलीप (24) की हत्या के बाद से उसकी ससुराल सियापुर थाना फफूंद में सन्नाटा पसर गया। घटना बेटी द्वारा करवाए जाने की जानकारी पर गंभीर प्रगति के बीमार पिता हरगोविंद यादव, मां कमला देवी, भाई आलोक कुमार, आशुतोष, संतोष, भाभी सावित्री देवी स्वयं को कोसते दिखे।

UP News husband killed by contract killer hired by wife Pragati in Auraiya
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रगति परिवार के लिए मर चुकी है
भाई आलोक ने कहा कि प्रगति का दिलीप से बिना मर्जी शादी करवाने का आरोप मनगढ़ंत है। उसकी इस घिनौनी हरकत से वह परिवार के लिए मर चुकी है। दिलीप बहन पारुल का देवर था। वह बहुत ही सरल स्वभाव का व्यक्ति था। हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर्य रहता था। दिबियापुर में किराए पर रहकर व्यापार देखने के दौरान उसका घर आना-जाना लगा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News husband killed by contract killer hired by wife Pragati in Auraiya
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला

दोनों की रजामंदी से हुई थी शादी
प्रगति भी उससे काफी घुली मिली थी। शादी दोनों की रजामंदी से हुई थी। उसे या परिजन को जरा सी भी भनक लग जाती, तो वह उसकी शादी कभी भी दिलीप से नहीं करवाते। उनकी न्यायपालिका से मांग है कि दिलीप हत्याकांड में शामिल उनकी बहन प्रगति सहित सभी हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके लिए वह स्वयं अधिकारियों से लिखित शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
UP News husband killed by contract killer hired by wife Pragati in Auraiya
auraiya murder - फोटो : amar ujala

हत्याकांड की पूरी कहानी
फफूंद थाना क्षेत्र के खेत में 19 मार्च को खून से लथपथ मिले हाइड्रा चालक की मौत की साजिश उसकी नई नवेली पत्नी ने ही रची थी। परिजनों की पसंद से करवाई गई शादी से खफा महिला ने शादी के 15वें दिन ही प्रेमी के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों को सुपारी दी थी। सुपारी शादी के दौरान मुंह दिखाई में मिले रुपयों से दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed