फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पति का कराया कत्ल... प्रेमी अनुराग के साथ विधवा बन ये काम करना चाहती थी प्रगति; कई बार काटी थी हाथ की कलाई

Tue, 25 Mar 2025 03:49 PM IST
शाहरुख खान हृतिक मिश्रा, अमर उजाला, औरैया
हृतिक मिश्रा, अमर उजाला, औरैया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Mar 2025 03:49 PM IST
सार

मैनपुरी के कारोबारी दिलीप कुमार की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पत्नी का अपने पति की संपत्ति पर बेरोजगार प्रेमी संग जीने का ख्वाब था। उसने विधवा होने पर प्रेमी से शादी करने की उम्मीद पाल रखी थी। 

विज्ञापन
wife and boyfriend Killed husband after 15 days of marriage dilip kumar murder auraiya saurabh murder case up
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया से मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। शातिर दिमाग के चलते मैनपुरी के भोगांव निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की पत्नी प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे डाला। प्रगति का प्रेमी बेरोजगार था, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। घरवाले राजी नहीं थे। ऐसे में प्रेमी के साथ जीवन बिताने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रगति ने रसूखदार लड़के हाइड्रा चालक दिलीप से शादी की। उसका इरादा था कि पति की हत्या कर उसकी संपत्ति लेकर प्रेमी के साथ खुशी से जिंदगी बिताएगी। 
wife and boyfriend Killed husband after 15 days of marriage dilip kumar murder auraiya saurabh murder case up
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पत्नी और प्रेमी की घिनौनी हरकत से पर्दा उठाया
वह सोच रही थी कि शादी के कुछ ही दिन बाद जब वह विधवा हो जाएगी तो दूसरी शादी अपने प्रेमी से कर लेगी। विधवा होने के नाते परिजन भी इसमें सहयोग करेंगे, लेकिन सुपारी की रकम के लेनदेन को लेकर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के एक होने से पहले ही पुलिस ने उनकी घिनौनी हरकत से पर्दा उठा दिया।
wife and boyfriend Killed husband after 15 days of marriage dilip kumar murder auraiya saurabh murder case up
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
कई बार हाथ की कलाई तक काट चुकी थी प्रगति
फफूंद के हजियापुर निवासी प्रगति के संबंध करीब चार साल पहले गांव के अनुराग यादव से हो गए थे। बताया जा रहा है कि प्रगति अनुराग को पागलपन की हद तक प्यार करती थी। अनुराग के लिए वह कई बार अपने हाथ की कलाई तक काट चुकी है। दोनों के संबंधों के बारे में जब प्रगति के घरवालों को पता चला तो परिजनों ने उसकी शादी अपनी बड़ी बेटी के देवर दिलीप से तय कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife and boyfriend Killed husband after 15 days of marriage dilip kumar murder auraiya saurabh murder case up
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विधवा होने पर शादी करने की पाल रखी थी उम्मीद
इसके बाद प्रगति ने दिलीप से शादी करने से इनकार दिया, लेकिन बाद में दिलीप के परिवार का रसूख देखते हुए उसने शादी के लिए हां कर दी। शादी तय होते ही उसने प्रेमी के साथ पति को मारकर उसकी संपत्ति लेने की योजना शुरू कर दी थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रगति और अनुराग दिलीप 
की हत्या को हादसा दिखाना चाहते थे। ताकि उसे दिलीप की संपत्ति मिलने में परेशानी न हो। इसके साथ ही विधवा होने पर उसकी शादी उसके प्रेमी से हो जाए। 
विज्ञापन
wife and boyfriend Killed husband after 15 days of marriage dilip kumar murder auraiya saurabh murder case up
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चौथी पर ससुराल से मायके पहुंचने पर दी थी दो लाख की सुपारी 
बताया जा रहा है कि पांच मार्च को शादी होने के बाद जब प्रगति ससुराल पहुंची तो बहू होने के नाते वह घर पर नाते-रिश्तेदारों के बीच थी। इस दौरान प्रेमी से न मिल पाने के कारण वह परेशान हो गई। उससे वह दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाई। प्रगति के अनुसार, ससुराल से जब वह चौथी पर मायके लौटी तो उसने पति की हत्या की सुपारी दे दी। बचने के लिए पति की मौत पर इतने आंसू बहाए कि सभी लोग उसकी हालत देखकर बेहाल हो गए। उधर, सुपारी की रकम को लेकर जब आरोपियों में बात आगे बढ़ी तो मामला सामने आया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed