{"_id":"616ede902dbb8c37f5044052","slug":"up-lover-couple-gone-missing-for-five-days-in-unnao-skeletons-found-in-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में पांच दिन से लापता हुए थे प्रेमी युगल, खेत में मिले कंकाल, केमिकल से शव जलाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में पांच दिन से लापता हुए थे प्रेमी युगल, खेत में मिले कंकाल, केमिकल से शव जलाने की आशंका
Tue, 19 Oct 2021 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से लापता युवक प्रेमी युगल के कंकाल गांव से आठ सौ मीटर दूर धान के खेत में मिले। युवक के कंकाल के पास दोनों के मोबाइल व कपड़े मिलने से दोनों की पहचान हुई। शव किसी केमिकल से जलाए जाने की आशंका पर गुस्साए ग्रामीणों ने मृत किशोरी के चाचा की पिटाई कर दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिखरियापुर गांव निवासी रामसिंह निषाद के 22 वर्षीय बेटे बाल किशन का गांव में रहने वाले सजातीय रामकुमार निषाद की 15 वर्षीय बेटी सरला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 13 अक्तूबर को राम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके बेटे बाल किशन को राम कुमार, उसके भाई जयपाल व गांव के गोविंद ने अगवा कर लिया है। पिता रामसिंह ने हत्या की आशंका भी जताई थी। सरला के पिता राम कुमार ने बाल किशन पर बेटी को बहलाकर ले जाने की तहरीर दी थी।
खेत में मिला कंकाल
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बाल किशन के पिता को दो दिन तक कोतवाली में बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया था। पुलिस ने 17 अगस्त को बाल किशन के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार सुबह गांव का एक कुत्ता मुंह में किशोरी के हाथ का पंजा दबाकर बाल किशन के घर के बाहर पहुंच गया।
जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
- फोटो : amar ujala
घर के बाहर बैठे पिता राम सिंह समेत अन्य लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान कुत्ता पंजे को वहीं छोड़ खेतों की ओर भागा। राम सिंह के साथ अन्य ग्रामीण भी कुत्ते के पीछे दौड़ पड़े। गांव से 800 मीटर दूर राम सिंह के धान के खेत में दो कंकाल पड़े मिले। एक कंकाल के पास एंड्रायड मोबाइल, जांघिया व अन्य कपड़े मिलने से परिजनों ने कंकाल बालकृष्ण का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
दूसरे कंकाल के पास दुपट्टा, चप्पल, मोबाइल मिलने से कंकाल सरला का होने की पुष्टि की। बालकृष्ण के परिजनों ने हत्या कर केमिकल से शव जलाए जाने का अंदेशा जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सरला के चाचा तेजपाल की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
खेत में मिला कंकाल
- फोटो : amar ujala
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि शव कंकाल का रूप ले चुके हैं। पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच का पता चल सकेगा। मौके पर मिली चीजों को जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।