फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: उन्नाव में पांच दिन से लापता हुए थे प्रेमी युगल, खेत में मिले कंकाल, केमिकल से शव जलाने की आशंका

Tue, 19 Oct 2021 08:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Oct 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
UP: Lover couple gone missing for five days in Unnao, skeletons found in field
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
पांच दिन से लापता युवक प्रेमी युगल के कंकाल गांव से आठ सौ मीटर दूर धान के खेत में मिले। युवक के कंकाल के पास दोनों के मोबाइल व कपड़े मिलने से दोनों की पहचान हुई। शव किसी केमिकल से जलाए जाने की आशंका पर गुस्साए ग्रामीणों ने मृत किशोरी के चाचा की पिटाई कर दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिखरियापुर गांव निवासी रामसिंह निषाद के 22 वर्षीय बेटे बाल किशन का गांव में रहने वाले सजातीय रामकुमार निषाद की 15 वर्षीय बेटी सरला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 13 अक्तूबर को राम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके बेटे बाल किशन को राम कुमार, उसके भाई जयपाल व गांव के गोविंद ने अगवा कर लिया है। पिता रामसिंह ने हत्या की आशंका भी जताई थी। सरला के पिता राम कुमार ने बाल किशन पर बेटी को बहलाकर ले जाने की तहरीर दी थी।


 
UP: Lover couple gone missing for five days in Unnao, skeletons found in field
खेत में मिला कंकाल - फोटो : amar ujala
पुलिस ने बाल किशन के पिता को दो दिन तक कोतवाली में बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया था। पुलिस ने 17 अगस्त को बाल किशन के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार सुबह गांव का एक कुत्ता मुंह में किशोरी के हाथ का पंजा दबाकर बाल किशन के घर के बाहर पहुंच गया।

 
UP: Lover couple gone missing for five days in Unnao, skeletons found in field
जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
घर के बाहर बैठे पिता राम सिंह समेत अन्य लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान कुत्ता पंजे को वहीं छोड़ खेतों की ओर भागा। राम सिंह के साथ अन्य ग्रामीण भी कुत्ते के पीछे दौड़ पड़े। गांव से 800 मीटर दूर राम सिंह के धान के खेत में दो कंकाल पड़े मिले। एक कंकाल के पास एंड्रायड मोबाइल, जांघिया व अन्य कपड़े मिलने से परिजनों ने कंकाल बालकृष्ण का बताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Lover couple gone missing for five days in Unnao, skeletons found in field
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
दूसरे कंकाल के पास दुपट्टा, चप्पल, मोबाइल मिलने से कंकाल सरला का होने की पुष्टि की। बालकृष्ण के परिजनों ने हत्या कर केमिकल से शव जलाए जाने का अंदेशा जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सरला के चाचा तेजपाल की पिटाई कर दी। 

 
विज्ञापन
UP: Lover couple gone missing for five days in Unnao, skeletons found in field
खेत में मिला कंकाल - फोटो : amar ujala
एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि शव कंकाल का रूप ले चुके हैं। पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच का पता चल सकेगा। मौके पर मिली चीजों को जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed