लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में कुछ चीजों के लिए छूट दी गई। शराब की दुकानें खुलीं। यूपी के कई शहरों में सोमवार को लॉकडाउन का पूर्णतया पालन हुआ तो कई जगहों पर उल्लंघन भी हुआ। कानपुर देहात में शराब ठेकों पर पहले दिन ही हुजूम उमड़ा। यहां भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी।
2 of 8
शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में मेडिकल स्टोर पर भीड़ दिखाई दी। यहां शराब के ठेके बंद रहे। अधिकारियों ने बताया कि स्टॉक मिलान और आबकारी विभाग द्वारा जारी पास के बाद ही शराब की दुकानें खुल सकेंगी।
3 of 8
शराब की दुकान के बाहर लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में शराब की दुकान पर लंबी लाइन दिखी। यहां सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खरीदारी की गई।
4 of 8
भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने बंद कराई शराब की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में शराब की दुकानों पर भीड़ इकट्ठा होने पर डीएम ने दुकानें बंद करा दीं।
5 of 8
शराब की दुकान के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में शराब की दुकानें दोपहर 12 बजे खुलीं। दुकानें खुलते ही शराब खरीदने के लिए लंबी लाइन लग गई।