फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: इत्र कारोबारी ने यूं छिपा रखे थे करोड़ों रुपये, अधिकारियों के उड़े होश, आप भी देखिए तस्वीरें

Fri, 24 Dec 2021 04:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Dec 2021 04:10 AM IST
विज्ञापन
UP: GST Intelligence raids on perfume trader
नोट गिनने के लिए लगी मशीनें - फोटो : amar ujala
कर चोरी की आशंका में जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोरेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यह कार्रवाई कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई। पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी नाम से इत्र भी लांच किया था। अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 150 करोड़ रुपये की कर चोरी के सुबूत हाथ लगे हैं। मुखौटा कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने की भी बात सामने आई है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। वर्तमान में जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहते हैं। ये सपा के एक नेता के करीबी भी हैं।


 
UP: GST Intelligence raids on perfume trader
सेफों में नोटों के बंडल बनाकर रखे गए थे - फोटो : amar ujala
कन्नौज में इनकी इत्र की फैक्ट्री, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप है। इत्र कंपनी का हेड ऑफिस मुंबई में है और वहां एक घर भी है। गुरुवार सुबह मुंबई की एक टीम कानपुर के अधिकारियों के साथ आनंदपुरी स्थित घर पहुंची। टीम अपने साथ नोट गिनने वाली चार मशीनें लाई थी।

 
UP: GST Intelligence raids on perfume trader
नोट गिनते जीएसटी टीम के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: GST Intelligence raids on perfume trader
लगातार गिने जा रहे हैं नोट - फोटो : amar ujala
समाजवादी इत्र की लांचिंग में पहुंचे थे अखिलेश
पीयूष जैन ने एक माह पहले समाजवादी इत्र की लांचिंग लखनऊ में की थी। यह लांचिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है।



 
विज्ञापन
UP: GST Intelligence raids on perfume trader
पियूष जैन के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
इसकी खुशबू देश ही नहीं, विदेश तक फैलेगी। लांचिंग के समय सपा एमएलसी पम्पी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी में प्रेम बढ़ाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed