फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: एक परिवार में चार कोरोना पॉजिटिव, 34 गांवों के लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी, फैली दहशत

Fri, 17 Apr 2020 07:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
UP: Four corona positive in a family, ban on people from 34 villages leaving home
स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के बहादुरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगाें में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद गांव को सील कर आसपास के 34 गांवों के लोगों के घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की 74 टीमों के साथ सफाई कर्मियों की 16 टीमों को तैनात किया गया है।


 
UP: Four corona positive in a family, ban on people from 34 villages leaving home
कन्नौज में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव सील - फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिवकुमार थापा पुलिस बल के साथ बहादुरपुर गांव पहुंचे। इसके बाद डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद भी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव के प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी परचून की दुकान लगवाई गई। सब्जी और फल की एक-एक ठेली को गांव में जाने की अनुमति दी गई है। 

 
UP: Four corona positive in a family, ban on people from 34 villages leaving home
लोगों ने ऐसे बल्ली लगाकर सील कर लीं अपनी गलियां - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने गांव में लाउडस्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। आसपास के 34 गांवों समेत असालताबाद के मजरे बहादुरपुर को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर नोडल अधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। अल्हनापुर तिराहे पर सहायक चकबंदी अधिकारी छिबरामऊ को लगाया गया है। विशुनगढ़ से पप्पू यादव के भट्ठे से जाने वाले मार्ग, चक्की कारखाने से यात्री प्रतीक्षालय के सामने और बनवारी बखरिया होते हुए चतुरीपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम और एसपी ने पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से मुलाकात कर कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Four corona positive in a family, ban on people from 34 villages leaving home
गांव सील होने के बाद जानकारी देता गांव का युवक - फोटो : amar ujala
सौरिख पुलिस ने सील की सीमा
सौरिख में पुलिस ने विशुनगढ़ और सौरिख थाने की सीमा को सील कर दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सौरिख-विशुनगढ़ की सीमा से सटे बेहटा गांव के पास ईशन नदी पुल पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले लोगों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए बैरियर से सीमा को सील कर दिया। यहां पर छाया न होने से पुलिस कर्मियों के लिए टेंट लगवाया गया है।

 
विज्ञापन
UP: Four corona positive in a family, ban on people from 34 villages leaving home
गांव वालों को जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
संक्रमित मरीजों का सैंपल लेने वाला एलटी लापता
कन्नौज के बहादुरपुर गांव के सौदान सिंह, इनकी पत्नी और दो बेटों के 13 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। बुधवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलने के बाद सैंपल लेने वाला लैब टेकभनीशियन लापता हो गया। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने के बाद साथियों ने फोन लगाया तो नंबर बंद मिला। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि एलटी अपने घर कपड़े लेने गया है। आने के बाद कोरोना जांच कराई जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed