फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: धार्मिक स्थल पर स्वामित्व के लिए अदालत जाएगी भाजपा, मकबरे पर दावेदारी के हैं ये चार प्रमुख कारण; जानें

Mon, 18 Aug 2025 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Aug 2025 11:52 AM IST
सार

Fatehpur Tomb Controversy: भाजपा अब धार्मिक स्थल पर स्वामित्व के लिए कोर्ट जाएगी। तीन दिन अवकाश के कारण अभिलेख जुटाने में देरी हुई है। जल्द याचिका दाखिल होगी। भाजपा प्राचीन मकबरा को ठाकुरद्वारा बता रही है। विधि प्रकोष्ठ कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

विज्ञापन
UP Fatehpur Mob Violence Case BJP to Move Court Over Religious Site Ownership in Fatehpur Details in Hindi
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
Fatehpur Violence Case: फतेहपुर के आबूनगर के रेड्डया मोहल्ले में स्थित एक पुराने धार्मिक स्थल का विवाद अब अदालत में जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस स्थल को ठाकुरद्वारा बताते हुए इसके स्वामित्व के लिए अदालत में याचिका दाखिल करने जा रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने इसकी जिम्मेदारी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ को सौंपी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि भाजपा हमेशा कानून का पालन करती आई है। पार्टी इस मामले को अदालत में ले जा रही है। ठाकुरद्वारा संबंधी ऐतिहासिक दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। तीन दिन के अवकाश के चलते थोड़ी देरी हुई। सोमवार से प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। इस सप्ताह अदालत में याचिका दाखिल की जाएगी।
UP Fatehpur Mob Violence Case BJP to Move Court Over Religious Site Ownership in Fatehpur Details in Hindi
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि जन्माष्टमी के अवसर पर हिंदू संगठनों ने इस स्थल को ठाकुरद्वारा बताते हुए पूजा-अर्चना की घोषणा की थी। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करने से संगठनों ने स्थल पर जाने की योजना बदल दी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ धार्मिक स्थल की तस्वीर पर पूजा कर प्रतीकात्मक दावा जताया।
UP Fatehpur Mob Violence Case BJP to Move Court Over Religious Site Ownership in Fatehpur Details in Hindi
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
फिलहाल यह इमारत पुलिस के कब्जे में है। क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच केवल स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। भाजपा का दावा है कि उनके पास इस स्थल के ठाकुरद्वारा होने के प्रमाण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Fatehpur Mob Violence Case BJP to Move Court Over Religious Site Ownership in Fatehpur Details in Hindi
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
16 अक्तूबर तक बढ़ी धारा 163 
धार्मक स्थल विवाद को लेकर 17 अगस्त तक लागू की गई बीएनएस की धारा 163 (पूर्व की धारा 144) की अवधि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि ईद, बरावफात, नवरात्र, दशहरा, विजयदशमी और परीक्षाओं को लेकर धारा 163 जिले में 16 अक्तूबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
UP Fatehpur Mob Violence Case BJP to Move Court Over Religious Site Ownership in Fatehpur Details in Hindi
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
भाजपा की दावेदारी के चार प्रमुख आधार
- वर्ष 2012 से पहले प्राचीन इमारत ठाकुरद्वारा थी। इसमें हिंदू समुदाय के लिए पूजा-अर्चना करते थे।
- हिंदुओं की जमीन पर मुस्लिम धार्मिक स्थल कैसे बन सकता है? यह जमीन रामनरेश सिंह की है।
- इमारत में कमल के फूल व त्रिशूल के चित्र बने हैं, जो केवल हिंदू धार्मिक स्थलों में बनाए जाते हैं।
- मंदिर में घंटा बांधने के लिए जंजीर है, जो इस इमारत में है। मुस्लिम धार्मिक स्थलों में नहीं लगती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed