फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण चुनाव का मुद्दा नहीं रहेगा- डिप्टी सीएम

Mon, 19 Feb 2018 02:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
up deputy cm keshav prasad maurya statement on ram mandir
केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शहर की सड़के चकाचक की जाएंगी। खराब सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। जरूरत पर नई सड़कें भी बनेंगी।  भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के काकादेव स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत क दाैरान कही। 

 

up deputy cm keshav prasad maurya statement on ram mandir
केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने माना कि शहर की सड़कें खराब हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से खराब सड़कों की सूची देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण चुनाव का मुद्दा नहीं रहेगा। राम मंदिर तो बस आस्था का विषय है। कुछ लोग इसको लेकर राजनीति कर रहे हैं। यह गलत है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा नौकरियों का प्रावधान किया गया है।

up deputy cm keshav prasad maurya statement on ram mandir
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले में घुसने की काेशिश

किसानों का हित भी देखा गया है। प्रदेश को भयमुक्त बनाने के लिए ही अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के घर से डिप्टी सीएम की फ्लीट जब लखनऊ के लिए रवाना हुई तो नौबस्ता बाईपास पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। जैसे ही चौराहे से गुजरी तभी हमीरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार जाइलो कार फ्लीट में घुसने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
up deputy cm keshav prasad maurya statement on ram mandir
जाइलाे कार काे राेकती पुलिस

इस पर उस्मानपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, टीएसआई जगमोहन सिंह और सिपाही ध्रुव चंद्र ने जाइलो को रोका। इसके बाद भी चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी तो ने जाइलो नहीं रोकी तो टीएसआई का गुस्सा फूट पड़ा। टीएसआई ने चालक को कई तमाचे जड़ दिए, लेकिन दरोगा और सिपाही के लाख कोशिशों के बाद भी गाड़ी आगे बढ़ाने पर अड़ा रहा।

 

विज्ञापन
up deputy cm keshav prasad maurya statement on ram mandir
पुलिस वाले ने कार चालक काे जड़ा तमाचा
उसने कई बार फ्लीट में गाड़ी घुसाने का प्रयास किया। उस्मानपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि नंबर के आधार पर कार मालिक का नाम पता चला है। जाइलो देवेंद्र वर्मा के नाम पर है। पते की जानकारी के बाद जाइलो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed