कानपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दरअसल, फिल्मों में अक्सर पिता के बेटी का हाथ देने से पहले रुपये कमाकर लाने की बात कहने पर प्रेमी हीरो मेहनत का रास्ता अपनाते रहे हैं। यही हुआ बैंक लूटने का प्रयास करने वाले अजय के साथ। प्रेमिका के पिता ने रुपये कमाने को कहा तो उसने बैंक लूटने का प्लान बना डाला। यह बात पुलिस की पूछताछ में सामने आई है।
घाटमपुर के पतारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश करते पकड़े गए धर्मपुर बंबा निवासी छात्र लवीश से हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। हैलट में इलाज के दौरान शनिवार रात हुई तीन घंटे की पूछताछ में पता चला कि वह क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता है।
2 of 10
बैंक में लूट की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के पिता ने उसके सामने रखी थी शर्त
उससे शादी भी करना चाहता है। हालांकि प्रेमिका के पिता ने उसके सामने शर्त रख दी कि अगर वह पैसे कमाकर बड़ा आदमी बन जाता है तो वह अपनी बेटी से उसका विवाह कर देंगे। इस मुश्किल शर्त को पूरा करने का लवीश को सबसे आसान रास्ता बैंक लूटना लगा।
3 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश
- फोटो : amar ujala
सर्च हिस्ट्री में लूट के वीडियो के लिंक मिले
आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से रुपये कमाने के तरीके जानने के लिए यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स देख रहा था। पुलिस को उसके एप्स की सर्च हिस्ट्री में लूट के वीडियो के लिंक मिले हैं। इसी दौरान उसे बैंक लूट के तरीकों के बारे में पता लगा। फिर कई वीडियो देखने के बाद उसने बैंक लूट के लिए तमंचा व अन्य हथियार जुटाए और बैंक पहुंच गया। बैंक जाने से पहले उसने प्रेमिका को फोन भी किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।
4 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश
- फोटो : amar ujala
साइकिल से बैंक पहुंचा आरोपी
इसके बाद वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर साइकिल से निकला और बैंक पहुंचा। हालांकि बैंक में कर्मियों के हौसले ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसका मोबाइल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार का कहना है कि पूछताछ में बहुत सी बातें आरोपी ने बताई हैं। उसकी बातों की तस्दीक की जा रही है।
5 of 10
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लूट की कोशिश
- फोटो : amar ujala
प्रेमिका ने बंद कर दिया था बात करना
आरोपी ने बताया कि पिता के पैसे कमाकर लाने की बात के बाद प्रेमिका ने भी बात करनी बंद कर दी थी। इसी वजह से वह बौखला गया और जल्द से जल्द पैसे कमाने के लिए हाथ पांव मारने लगा। उसने तय किया था कि रुपये आते ही अपनी प्रेमिका को एक एक इनोवा कार खरीदकर देगा और उसके बाद ही उसके पिता से शादी की बात करेगा।