फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दिनदहाड़े बदमाशों ने जजों पर बोला हमला, तेज धमाके के साथ टूटा कार का शीशा, पुलिस को बताई ये बात

Wed, 24 Jun 2020 12:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP: attack on judge's car in auraiya
जजों की कार पर हमला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के औरैया में मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े जजों पर हमला कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित ककोर में बंबा की पुलिया के पास मंगलवार की सुबह तकरीबन आठ बजे दो एडीजे पर हमला हुआ। गेल स्थित आवास से औरैया कोर्ट जा रहे दोनों न्यायिक अधिकारियों की चलती कार में अचानक कार का शीशा जोर की आवाज से टूट गया। इससे सनसनी फैल गई।


 
UP: attack on judge's car in auraiya
कचहरी में खड़ी न्यायाधीश की कार के टूटे शीशे की जांच करतीं एसपी सुनीति। - फोटो : amar ujala
सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति ने कचहरी पहुंचकर न्यायिक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। कानपुर और स्थानीय फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। लखनऊ से भी फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं, एसपी ने बताया कि एहतियातन सभी न्यायिक अधिकारियों के आवासों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही घटना की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

 
UP: attack on judge's car in auraiya
कार की जांच करता फोरेंसिक टीम। - फोटो : amar ujala
उधर, देर रात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) राजेश चौधरी व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) रामनेत ने दिबियापुर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि कार पर हमला होने और शीशा टूटने के दौरान उन्हें गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। हमले में कार की खिड़की का कांच टूटकर अंदर व बाहर गिर गया। सड़क के बाईं ओर की दुकानों के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो जैसी गाड़ी खड़ी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: attack on judge's car in auraiya
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
इस गाड़ी ने या सफेद रंग की अन्य गाड़ी ने उनकी गाड़ी का कुछ दूर तक पीछा किया। हमले की पुनरावृत्ति होने की आशंका से भयभीत होकर ड्राइवर ललित कुमार को गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने एवं गाड़ी भगाने को कहा। इस मामले में दिबियापुर थाने की पुलिस ने बताया कि तहरीर में न्यायालय में बहस पर चल रही पत्रावली के पक्षकारों पर न्यायाधीशों ने हमले की आशंका जताई है। उधर, एसपी सुनीति ने बताया कि मंगलवार को सुबह दोनों एडीजे अपनी निजी कार से गेल स्थित आवास से औरैया कोर्ट आ रहे थे।

 
विज्ञापन
UP: attack on judge's car in auraiya
कार की सीट पर पड़े टूटे शीशे। - फोटो : amar ujala
ककोर मुख्यालय के पास बंबा की पुलिया पर बने ब्रेकर से गुजरते समय कार का शीशा टूट गया। इसकी सूचना डीएम अभिषेक सिंह व उन्हें दी। इस बीच दिबियापुर थानाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा और कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच की और कार चालक से पूछताछ की। एसपी सुनीति ने बताया कि शीशा कैसे टूटा इसकी जांच की जा रही है। जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed