फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: डंपर से कुचलकर महिला की मौत के बाद भड़का था गुस्सा, पुलिस चौकी में लगाई थी आग, 239 पर रिपोर्ट

Fri, 29 Jan 2021 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
UP: Anger was instigated after woman's death by crushing a dumper, fire was set in police post, report on 239
बिधनू थाने में धरने पर बैठे भाजपाई से बात करते बिधनू एसओ विनोद कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
कानपुर में बिधनू के कुरिया चौकी क्षेत्र में गुरुवार को डंपर से कुचलकर महिला की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने 239 (39 नामजद व 200 अज्ञात) लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने गांव में दबिश देकर दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
UP: Anger was instigated after woman's death by crushing a dumper, fire was set in police post, report on 239
डंपर में लगाई आग - फोटो : amar ujala
कुरिया चौकी इंचार्ज कैलाश बाबू की तहरीर पर 34 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ  हथियार बंद होकर बलवा करना, हत्या का प्रयास, मारपीट करना, डकैती, सरकारी संपत्ति में आगजनी, तोड़फोड़ करना आदि में रिपोर्ट दर्ज की है। डंपर चालक रतनाराम की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पांच नामजद और 50 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।  पुलिस बवाल में शामिल सभी उपद्रवियों पर एनएसए लगाने की तैयारी में है। वहीं डंपर से कुचलकर जान गंवाने वाली माया पाल के पति देशराज की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

 
UP: Anger was instigated after woman's death by crushing a dumper, fire was set in police post, report on 239
रोते बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : amar ujala
ये हुए नामजद : पुलिस की तरफ से कमल कुशवाहा, दीपक पाल, मनोज पाल, सुरेश पाल, सिंटू मोहम्मद, सोनू बाबू, नाजुक, सलमान, सलीम, लैकू कुशवाहा, जय सिंह यादव, दीपक पाल, शाहरुख, रोहित प्रजापति नाम के दो, प्रकाश प्रजापति, सुमित, राशि पाल नाम के दो, अंकित पाल, संदीप पाल, सचिन पाल, समरजीत पाल, कुलदीप कुरील, सुशील पाल, सिंटू प्रजापति, उत्तम पाल, रवि, मोहित पाल, कमल पाल, अश्वनी पाल, शिवम पाल, अनिल गुप्ता आदि हैं। वहीं रतनाराम की तहरीर पर घुरवाखेड़ा के कमल कुशवाहा, दीपक पाल, मनोज पाल, सुरेश पाल, जयसिंह को नामजद किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Anger was instigated after woman's death by crushing a dumper, fire was set in police post, report on 239
पुलिस चौकी में लगाई आग - फोटो : amar ujala
मंडल उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भाजपाइयों का हंगामा, थाने से छोड़ा
कुरिया चौकी में हुए बवाल में डंपर चालक की तहरीर पर पुलिस ने मझावन के मंडल उपाध्यक्ष एवं वकील कमल कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी पर शुक्रवार को कई भाजपाइयों और वकीलों ने बिधनू थाने का घेराव कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष को थाने से छोड़ने की मांग को लेकर थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

 
विज्ञापन
UP: Anger was instigated after woman's death by crushing a dumper, fire was set in police post, report on 239
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस ने कमल कुशवाहा, उनके पिता गौरीशंकर और चाचा विश्वनाथ को थाने से छोड़ दिया। थाने पहुंचे पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, बूथ संयोजक संतोष भदौरिया ने बताया कि कुरिया चौकी के सामने कमल का कार्यालय है। पुलिस ने बताया कि कमल का उपद्रव करते वीडियो है। हालांकि पुलिस वीडियो नहीं दिखा सकी। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed