{"_id":"5c74daa2bdec22736c04d8ae","slug":"unveiling-the-statue-of-atal-ji-president-said-good-time-has-passed-quickly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कर राष्ट्रपति बोले- अच्छा समय रहा, जल्दी बीत गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी की प्रतिमा का अनावरण कर राष्ट्रपति बोले- अच्छा समय रहा, जल्दी बीत गया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:59 AM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में डीएवी के शताब्दी समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी छाए रहे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर जिसने भी शताब्दी समारोह का मंच शेयर किया, वो अटल जी की स्मृतियों से अछूता नहीं रह पाया। इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
2 of 5
डेमो पिक
इस दौरान समय की धुंध को हटाकर स्वाधीनता संग्राम के रणबांकुरों की स्मृति भी निकल आई। कॉलेज की इस परंपरा को पुलवामा में शहीद हुए प्रदीप सिंह यादव से जोड़ा गया। कोविंद ने कहा कि मेरे समय विधि की पढ़ाई यहीं हुआ करती थी। ‘अच्छा समय रहा है जल्दी बीत गया।’
3 of 5
डेमो पिक
कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संबोधन में जब अपने छात्र जीवन के कॉलेज की स्मृतियों को याद किया तो कॉलेज के शैक्षणिक माहौल की विशेषताओं को अटल जी के जिक्र के साथ बताया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के संस्कारित माहौल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अटल जी यहां पढ़े और उनके पिता सहपाठी रहे। साथ ही चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुरेंद्र नाथ पांडेय जैसे स्वाधीनता संग्राम के रणबांकुरे यहां से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
इसके साथ ही कानपुर का नाम रोशन के लिए राष्ट्रपति ने विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षक आत्माराम और साहित्य के लिए गोपाल दास नीरज का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने भाषण की शुरुआत अटल जी के जिक्र से की और कहा कि वह इस संस्थान के छात्र रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
तभी यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संस्थान के साथ कुछ कार्यक्रम बनाए हैं। समारोह में मंच पर शुरुआत से लेकर अंत तक वक्ताओं की अभिव्यक्ति की धुरी पर अटल जी की स्मृतियां रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।