फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए दमदार आवाज और जानदार अभिनय के "बेमिसाल प्राण" के बारे में, अमिताभ बच्चन भी करते थे सैल्यूट

Fri, 13 Jul 2018 09:23 AM IST
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Jul 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Untold Story of Krishna Sikand Prana
प्राण की पुण्यतिथि
मायानगरी में अपनी कॉमेडी और खलनायकी का लोहा मनवाने वाले प्राण की आज (12 जुलाई ) पुण्यतिथि है। प्राण के जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों से आपको रूबरू कराते हैं।

 

Untold Story of Krishna Sikand Prana
प्राण की पुण्यतिथि
प्राण का जन्म दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में 12 फरवरी 1920 को हुआ था। प्राण ने 1940 से 1947 तक नायक के रूप में अभिनय किया। जिसका मुरीद हर कोई हुआ। इसके साथ ही फिल्मी पर्दे पर जब प्राण विलेन के रूप में आए तो अच्छे-अच्छों ने दातों तले उंगलियां दबा ली। प्राण ने खलनायक की भूमिका में 1942 से 1991 तक अभिनय जारी रखा।
 

 

Untold Story of Krishna Sikand Prana
प्राण की पुण्यतिथि

प्राण का बचपन यूपी में उन्नाव जिले के केसरगंज इलाके में बीता। यहां के लोगों और यहां की सकरी गलियों में आज भी प्राण बसते हैं। इसी मोहल्ले के धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव बताते हैं कि जब वह शाम को अपने पिता के साथ मोहल्ला कैथियाना से गुजरते थे तो पिता जी कहते थे देख ले बेटा यही प्राण साहब का घर जिनके अभिनय की मुरीद है दुनिया। प्राण ने आठवीं तक की शिक्षा केसरगंज के विद्यालय में ग्रहण की। 1938 में उनके पिता का ट्रांसफर रामपुर में हो गया। लोग बताते हैं कि इसके बाद प्राण दोबारा लौटकर वापस नहीं आए लेकिन केसरगंज की तंग गलियां आज भी उनको भूल नहीं पाई हैं। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Untold Story of Krishna Sikand Prana
प्राण की पुण्यतिथि

प्राण ने खानदान (1942), पिलपिली साहेब (1954) और हलाकू (1956) जैसी फ़िल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभायी। उन्होने,  मधुमती (1958), जिस देश में गंगा बहती है (1960), उपकार (1967), शहीद (1965), आँसू बन गये फूल (1969), जॉनी मेरा नाम (1970), विक्टोरिया नम्बर 203 (1972), बे-ईमान (1972), ज़ंजीर (1973), डॉन (1978) और दुनिया (1984) फिल्मों से अपने संजीदा अभिनय का लोहा मनवाया और फिल्मी पर्दे पर अपना एक अलग मुकाम बनाया।

 

विज्ञापन
Untold Story of Krishna Sikand Prana
प्राण की पुण्यतिथि
कृष्ण सिकंद उर्फ प्राण (चरित्र अभिनेता)
जन्म    12 फ़रवरी 1920
पुरानी दिल्ली, ब्रिटिश भारत
मृत्यु    12 जुलाई 2013 (उम्र 93) मुंबई, महाराष्ट्र
आवास    मुंबई, महाराष्ट्र
बच्चे    अरविन्द सिकन्द, सुनील सिकन्द, पिंकी सिकन्द
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed