उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई ने बुधवार को दूसरी चार्जशीट दाखिल करते हुए विधायक कुलदीप सेंगर को आरोपी नामित किया था। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर ने कहा कि सीबीआई ने मुझे न्याय नही दिया है। मुझे न्याय मिलना चाहिए था नहीं मिला। कुलदीप ने कहा कि मैं अपने वकीलों से सलाह लूंगा। विधायक ने कहा कि मैं न्यायलय की शरण में जाऊंगा।
2 of 4
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण
आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझ पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। आपको बता दें कि उन्नाव गैंगरेप मामले में बुधवार को सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट दाखिल कर की थी। इसमें सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आरोपी नामित किया गया। सीबीआई ने आरोपपत्र में कुलदीप सेंगर की सहआरोपी शशि सिंह को आरोपी ठहराया है।
3 of 4
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई ने अपनी जांच के आधार पर कहा कि शशि सिंह गैंगरेप की घटना के दौरान कमरे के बाहर मौजूद थी। कुलदीप सेंगर को चार्जशीट में पास्को एक्ट के तहत भी आरोपी नामित दिया गया है।
4 of 4
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
सीबीआई जांच के अनुसार बलात्कार की घटना 4 जून 2017 को शाम 7 से 8 बजे के बीच हुई। पिछले सप्ताह ही सीबीआई ने अपनी पहली चार्जशीट दाखिल करते हुए पांच आरोपियों को नामित किया था। जिसमे विधायक कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सिंह उर्फ अतुल सिंह सेंगर भी शामिल थे।