फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP की सरकार में भी अधूरा इंसाफ कब होगी विधायक कुलदीप सिंह की गिरफ्तारी- दुष्कर्म पीड़िता

Wed, 11 Apr 2018 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Unnao rape victim wants justice from UP Government
अाराेपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह
उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके भाई अतुल सिंह सेंगर के जुल्म की दास्तां बयां कर रही दुष्कर्म पीड़िता तीसरे दिन भी न्याय की आवाज बुलंद कर अधिकारियों के बीच पूरे दिन सिसकती रही। पीड़िता ने मीडिया के सामने विधायक व उनके गुर्गों पर तमाम आरोप लगाए।


 
Unnao rape victim wants justice from UP Government
रेप पीड़िता
दुष्कर्म पीड़िता ने कहा इस अपराध में विधायक को फांसी की सजा दी जाए। मंगलवार डीएम आवास पर करीब पांच घंटे दुष्कर्म पीड़िता अपने चाचा व अन्य परिजनों के साथ मौजूद रही। इस दौरान एसपी क्राइम लखनऊ, डीएम, एसडीएम हसनगंज, सीडीओ टीके शिबु समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा रही कि पीड़िता से कई बिंदुओं पर जांच टीम ने विस्तार से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की है।

 
Unnao rape victim wants justice from UP Government
कुलदीप अाैर रेप पीड़िता
इसमें पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आई है। इस दौरान करीब 3.45 बजे दुष्कर्म पीड़िता को मीडिया के सामने लाया गया। पीड़िता ने एक बार फिर विधायक पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पीड़िता अपने आंसुओं को रोक नहीं सकी और रुंधे गले से बोली, विधायक को फांसी की सजा होने पर ही न्याय और पिता की आत्मा को शांति मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao rape victim wants justice from UP Government
सीएम योगी एवं अाराेपी विधायक
मामले की सीबीआई जांच के साथ ही विधायक के साथियों के खिलाफ भी कठोर सजा की मांग की। विधायक पर संगीन आरोप लगा रही पीड़िता के परिवार की आर्थिक स्थित कुछ खास नहीं है। पिता की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट और गहरा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed