{"_id":"6371d01a03ebab142e2d99e4","slug":"unnao-rape-and-murder-case-accused-says-that-girl-had-run-away-when-she-did-not-come-to-her-senses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शक्तिवर्धक दवा खाकर दरिंदगी: शेयर चैट पर लड़की को मनाया, रात 11.47 बजे घर पहुंचा...फिर एक घंटे तक की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिवर्धक दवा खाकर दरिंदगी: शेयर चैट पर लड़की को मनाया, रात 11.47 बजे घर पहुंचा...फिर एक घंटे तक की हैवानियत
Mon, 14 Nov 2022 10:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Unnao Murder Case
- फोटो : amar ujala
उन्नाव जिले में अनुसूचित जाति की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने उसके साथी छात्र को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। आरोपी छात्र के मुताबिक एक साल से छात्रा से नजदीकियां थीं। शेयर चैट एप के माध्यम से दोनों दोस्त हुए थे। धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ गए। परिजन न जा सकें इसके लिए दोनों फोन काल नहीं करते थे। छात्र-छात्रा की चैट का मिलान कराने के बाद ही पुलिस घटना की तहत तक पहुंची और खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रामबरन उर्फ राज ने बताया कि वह छात्रा से प्रेम करता था। गुरुवार को दोनों की चैट पर बात हो रही थी। पहले मैसेज लिखकर उसका हालचाल जाना और घर आने के लिए पूछा। इसपर छात्रा ने पहले तो मना किया, बाद में मान गई। इसके बाद 11:32 बजे मैसेज किया कि निकल लिया हूं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ट्विटर
11:47 बजे उसके घर पहुंचा था। इसके बाद उसके साथ घर पर रहा। आरोपी युवक शक्तिवर्धक दवा खाकर छात्रा के घर पहुंचा था। दुष्कर्म में हैवानियत के चलते छात्रा का अत्यधिक खून बह गया था। छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद दोपहर एक बजे वहां भाग निकला।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि वह उसे मारना नहीं चाहता था। पुलिस के बताया कि वह दवा लेने के लिए भी गया लेकिन डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई। अगले दिन पता चला कि छात्रा की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
आरोपी के मोबाइल की खंगाली जा रही सीडीआर
एसपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। अभी तक की जांच में उसके चैट से अन्य लड़कियां भी जुड़ी मिली हैं। आरोपी से संबंधित और कोई घटना सामने आती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
एसपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। अभी तक की जांच में उसके चैट से अन्य लड़कियां भी जुड़ी मिली हैं। आरोपी से संबंधित और कोई घटना सामने आती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
नामजद निकले बेकसूर
मृतक छात्रा के पिता ने हत्या के मामले में जमीन के पुराने विवाद में पड़ोसी सुजीत और कुंवारा पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की जांच में दोनों बेकसूर निकले। पुलिस ने अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ने की बात कही।
मृतक छात्रा के पिता ने हत्या के मामले में जमीन के पुराने विवाद में पड़ोसी सुजीत और कुंवारा पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की जांच में दोनों बेकसूर निकले। पुलिस ने अभिलेखीय प्रक्रिया पूरी कर उन्हें छोड़ने की बात कही।