फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुकानदार की हत्या: कातिल को थी बेहद नफरत, सिर-गर्दन पर किए थे वार, हर तरफ खून ही खून बिखरा देख पुलिस भी हैरान

Mon, 14 Nov 2022 10:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Nov 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of grocery shopkeeper in Kanpur
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बिधनू के खड़ेश्वर गांव में परचून दुकानदार कुबेर सिंह की हत्या के लिए सिर व गर्दन पर तब तक वार किए गए जब उनकी सांसें थम नहीं गईं। ताकि जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न रहे। शरीर भर में जख्म ही जख्म मिले हैं। नफरत में हत्या करने की आशंका है। पुलिस की जांच में एक बांदा कनेक्शन सामने आया है।



रंजिश व लेनदेन की बात सामने आ रही है। देर रात पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तफ्तीश जारी है। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा पड़ा था। जब फोरेंसिक टीम ने शव को बाहर निकाला तो वह भी स्तब्ध रह गई। सिर पूरी तरह से कूंचा गया था।

Case of murder of grocery shopkeeper in Kanpur
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक जिस तरह से कुबेर की हत्या की गई, उसमें एक से अधिक लोगों की शामिल होने की संभावना है। कोई अकेला इस तरह से वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। जिस भारी हथियार से कुबेर पर हमला किया गया, वह भी बरामद नहीं हो सका है।

Case of murder of grocery shopkeeper in Kanpur
फ्रीजर में औंधे मुंह पड़ा शव - फोटो : अमर उजाला

खंभे का बल्ब तोड़ा, मीटर से बिजली काटी 
साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया। कुबेर के घर के बाहर लगे बिजली के खंभे में एक बल्ब लगा था। जिससे उनके घर व आसपास रोशनी रहती थी। हत्यारों ने यह बल्ब तोड़ दिया था। वहीं घर के भीतर जब जांच हुई तब दिखा कि मीटर से बिजली के तार कटे हुए हैं। जिससे घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of murder of grocery shopkeeper in Kanpur
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
पहलवान पर शक 
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बांदा निवासी किसी पहलवान का कुबेर से परिचय था। उनसे दो-तीन लाख रुपये का लेनदेन भी चल रहा था। जानकारी के मुताबिक पहलवान की महिला रिश्तेदार कुबेर के घर आती थी। कई-कई दिन रुकती थी। इस बिंदु पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Case of murder of grocery shopkeeper in Kanpur
परचून दुकानदार की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर पड़ा मिला मोबाइल 
कुबेर की-पैड वाला मोबाइल इस्तेमाल करते थे। वह घटनास्थल पर ही फोरेंसिक टीम ने बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने दरवाजों, तालों और डीप फ्रीजर से फिंगर प्रिंट इकट्टा किए। जानकारी के मुताबिक फिंगर प्रिंट दो से तीन लोगों के हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed