{"_id":"5df997dc8ebc3e87ea5061e4","slug":"unnao-case-new-twist-in-sexual-harassment-victim-set-herself-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव आत्मदाह केस में नया मोड़, घर से खाली हाथ निकली थी, फिर कहां से मिला केरोसिन, पुलिस उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव आत्मदाह केस में नया मोड़, घर से खाली हाथ निकली थी, फिर कहां से मिला केरोसिन, पुलिस उलझी
Wed, 18 Dec 2019 08:37 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Dec 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Unnao case
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को आग से जलाने की वारदात के 12वें दिन उन्नाव फिर से सुर्खियों में आ गया। हसनगंज थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तारी स्टे लाने की दी गई छूट से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार सुबह एसपी कार्यालय के गेट पर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से युवती को घिरा देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में आग पर काबू पा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मामले में नया मोड़ आया है। खुद को आग लगाने वाली हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता दो लीटर की नई पिपिया में केरोसिन लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। पीड़िता की मां के अनुसार वह घर से खाली हाथ निकली थी। रास्ते में उसे नई पिपिया में केरोसिन कहां से मिला, अब पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि किसी ने सुनियोजित तरीके से केरोसिन की पिपिया देकर पीड़िता को एसपी कार्यालय भेजा था। पुलिस दुष्कर्म पीड़िता के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उसे केरोसिन देने वाले की तलाश में जुट गई है।
Unnao case
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह 11 बजे एसपी कार्यालय के गेट के बाहर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाली युवती अपने बयान में इस बात का जिक्र नहीं कर पाई कि उसे केरोसिन से भरी पिपिया कहां से मिली थी। एसओ एपी सिंह ने अंदेशा जताया कि योजनाबद्ध तरीके से युवती को केरोसिन देकर एसपी कार्यालय भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर से निकलकर रास्ते में पेट्रोल तो मिलने की संभावना है, पर केरोसिन खरीदने की बात हजम नहीं हो रही है। बताया कि उसे केरोसिन कहां से मिला, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सदर कोतवाली पुलिस को भी इसके लिए लगाया है। साथ ही घर से सुबह आठ बजे निकलने के बाद पीड़िता की मोबाइल पर किस-किस से बात हुई, इसकी जांच के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। पुलिस का मानना है कि युवती को केरोसिन से भरी पिपिया कहां से मिली, जांच में इस बाबद कोई कोई दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Unnao case
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के घर रिश्तेदारों का जमावड़ा, आरोपी के यहां ताला
हसनगंज। घटना के दूसरे दिन पीड़िता के घर पर उसके रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। सभी आरोपी अवधेश पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। वहीं, आरोपी अवधेश के घर पर ताला बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को घटना के बाद आरोपी परिवार के साथ घर में ताला लगाकर भाग गया था। उसके बड़े भाई की चार वर्षीय बेटी स्कूल से लौटी तो घर में ताला बंद देखकर रो पड़ी थी। जिसे पड़ोसियों ने सहारा दिया था। देर शाम उसके ननिहाल पक्ष के लोग गांव पहुंचे और बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए। वहीं घटना के बाद पीड़िता के घर लगाई गई पुलिस की सुरक्षा दूसरे दिन नजर नहीं आई।
हसनगंज। घटना के दूसरे दिन पीड़िता के घर पर उसके रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। सभी आरोपी अवधेश पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते रहे। वहीं, आरोपी अवधेश के घर पर ताला बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को घटना के बाद आरोपी परिवार के साथ घर में ताला लगाकर भाग गया था। उसके बड़े भाई की चार वर्षीय बेटी स्कूल से लौटी तो घर में ताला बंद देखकर रो पड़ी थी। जिसे पड़ोसियों ने सहारा दिया था। देर शाम उसके ननिहाल पक्ष के लोग गांव पहुंचे और बच्ची को अपने साथ लेकर चले गए। वहीं घटना के बाद पीड़िता के घर लगाई गई पुलिस की सुरक्षा दूसरे दिन नजर नहीं आई।