फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: बाहुबली कुलदीप सेंगर के इशारों पर नाचती थी पुलिस, पीड़िता के चाचा ने लगाए गंभीर आरोप

Sun, 04 Aug 2019 03:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Aug 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
unnao case: fir against misdeed victim family by kuldeep sengar side
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ आवाज उठाने पर दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार पर दबाव बनाने के लिए विधायक पक्ष ने मुकदमों की झड़ी लगा दी थी। पत्नी का अंतिम संस्कार करके लौटते समय पीड़िता के चाचा ने चीखकर कहा भी था कि विधायक ने उसके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। वह बेगुनाह और सारे सबूत उसके पास हैं।



 
unnao case: fir against misdeed victim family by kuldeep sengar side
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : PTI
विधायक की हिमायत करने में पुलिस ने पीड़िता के चाचा के खिलाफ व्यूह रचना में विधायक का साथ दिया था। विधायक पर आरोप लगाने के बाद उसके चाचा पर 12 दिनों के अंतराल में जो चार रिपोर्ट दर्ज कराई थीं। जिसमें तीन घटनाएं एक ही दिन दर्शायी गईं हैं।

 
unnao case: fir against misdeed victim family by kuldeep sengar side
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशाेरी - फोटो : amar ujala
जिन लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई उनका जुड़ाव भी विधायक से है। पीड़िता की मां की ओर से विधायक पर आरोप लगाने और तहरीर देने के बाद पीड़िता का चाचा 21 अक्तूबर 2017 को दिल्ली से अपने गांव आया था। इसी के बाद उसकी घेराबंदी शुरू हो गई थी। विधायक के करीबियों ने योजनाबद्ध तरीके से अगले ही दिन से रिपोर्ट दर्ज करानी शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao case: fir against misdeed victim family by kuldeep sengar side
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा परिजनों से मिलकर फफक कर रो पड़ा - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट-1
दुष्कर्म के मामले में विधायक कुलदीप सेंगर की सह आरोपी शशि सिंह ने 22 अक्तूबर 2017 को माखी थाने में अपराध संख्या 464/17 में रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में आरोप लगाया कि 21 अक्तूबर की रात 10 बजे पीड़िता के चाचा ने उसके घर में घुसकर मारापीटा और डराया धमकाया।
 
विज्ञापन
unnao case: fir against misdeed victim family by kuldeep sengar side
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)
रिपोर्ट-2
विधायक के करीबी विनोद मिश्र ने 30 अक्तूबर 2017 को माखी थाने में अपराध संख्या 475/17 पर रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में 21 अक्तूबर को शाम 6 बजे मानहानि, सम्मान को ठेस पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने चाचा के अलावा एक अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed