{"_id":"5d2ddd388ebc3e6cbe429d6c","slug":"uncontrolled-crowded-put-fire-in-madrassa-room-found-meat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदरसे के एक कमरे में फिर बोरी से निकला प्रतिबंधित मांस तो भड़क उठे लोग, बेकाबू भीड़ ने लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के एक कमरे में फिर बोरी से निकला प्रतिबंधित मांस तो भड़क उठे लोग, बेकाबू भीड़ ने लगा दी आग
Wed, 17 Jul 2019 08:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
घटना से भड़के गांव वालों ने लगा दी आग
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में मदरसा विवाद के बाद अब फतेहपुर में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव के एक मदरसे में मंगलवार को प्रतिबंधित मांस भरी बोरी मिलने पर भीड़ ने हमला कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए एक कमरे में आग लगा दी। नजदीक के इबादत स्थल में भी पथराव कर सामान में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने लाठी भांजकर उपद्रव कर रहे लोगों को भगाया।
आग लगने के बाद धर्मिक पुस्तकों को निकालते सीओ अभिषेक तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम संजीव सिंह, एसपी रमेश ने पहुंचकर मामला संभाला। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस की एक टुकड़ी तैनात की गई है। घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की है। बेहटा गांव निवासी मुश्ताक के घर के पीछे तालाब बना है। तालाब किनारे सोमवार को प्रतिबंधित मवेशी की खाल, मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने गोकशी के आरोप में मुश्ताक और उसके पड़ोसी अलताफ पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
बेकाबू भीड़ ने की तोड़ फोड़
- फोटो : अमर उजाला
इसी तलाब के दूसरे कोने पर मंगलवार सुबह मांस के टुकड़े पड़े मिले। एक समुदाय के लोगों में मांस मिलने की सूचना आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में बेहटा, शहबाजपुर, जोनिहा, धानेमऊ, सिकदारपुर, उरदौली, बेहटा का पुरवा, हसनापुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तभी भीड़ से आवाज आई कि मदरसे से दुर्गंध आ रही है। भीड़ मदरसे (दारुल उलूम गरीब नवाज मदरसा) में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान में जलते हुए पलंग
- फोटो : अमर उजाला
मदरसा शुक्रवार से बंद था। मदरसे में घुसी भीड़ को एक चिटकनी लगे कमरे में मांस भरा बोरा मिल गया, आक्रोशित भीड़ ने बवाल करना शुरू कर दिया। मदरसे के दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया। मदरसे के टिनशेड, कूलर, पंखे, तख्त, चारपाई सब तोड़ दी। बक्सा तोड़कर सामान फेंक दिया। कपड़ों के ढेर में आग लगा दी गई। इसके बाद भीड़ मदरसे से सौ मीटर दूर बने पुराने इबादत स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर फतेहपुर डीएम एवं एसएसपी ने लोगों की बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना हाफिज अजीज उल्ला खां ने बताया कि इबादत स्थल में ताला तोड़कर भीड़ घुसी थी। भीड़ ने एयर कंडीशन, टायल्स तोड़ डाले। वह जान बचाकर भाग निकले। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय शंकर, सीओ अभिषेक तिवारी समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस के सामने भड़काऊ नारेबाजी हुई कुछ लोगों ने पुलिस की ओर भी पत्थर फेंके। भीड़ ने मदरसे की मिलीभगत से गोकशी का आरोप लगाया है।