इटावा में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकट का पर्दाफाश होने के बाद अब पुलिस ने औरैया में देह व्यापार के ठिकानों पर छापा मारा है। सेक्स रैकेट के दो ठिकानाें पर पुलिस ने छापे मारे तो महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 16 लोगों के गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है।
2 of 5
सेक्स रैकेट का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।पिछले दो दिनों से शहर में सेक्स रैकेट के बड़े पैमाने पर पुलिस के संरक्षण में चलने की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही थीं।
3 of 5
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया युवक
- फोटो : अमर उजाला
मामला सोमवार को जिले में आए एडीजी प्रेम प्रकाश के संज्ञान में भी आया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया था कि ऐसा कोई काम न हो जिस पर पुलिस की छवि खराब हो। इस पर मंगलवार को एसपी सुनीति के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ अभियान चलाया।
4 of 5
सेक्स रैकेट का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सबसे पहले दिबियापुर बाईपास पर एक मकान में छापा मारा। उसके बाद फफूंद रोड पर बनारसादीस मोहल्ले में पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। अचानक पुलिस की इस छापेमारी से शहर में हड़कंप मचा रहा। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि दो स्थानों पर छापे मारकर पांच महिलाओं और 11 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
5 of 5
औरैया में सेक्स रैकेट का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि कुछ स्थानों से और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ और छापेमारी अभियान शांत होने के बाद ही पकड़े जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।