{"_id":"5824a26a4f1c1b342fb39d2b","slug":"uncontrollable-truck-reflex-on-man-at-dhaba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिट्टी लदा बेकाबू ट्रक ढाबे पर पलटा, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी लदा बेकाबू ट्रक ढाबे पर पलटा, अधेड़ की मौत
Thu, 10 Nov 2016 10:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ढाबे पर पलटे ट्रक को हटाती क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी रोड पर गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक बेकाबू होकर ढाबे पर पलट गया। ढाबे में सो रहे अधेड़ की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को औरैया-जालौन मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम व इंस्पेक्टर के समझाने से यह लोग मान गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ढाबे पर पलट गया ट्रक, नीचे दबकर महेंद्र की मौत
2 of 4
फावड़े से गिट्टी हटाकर शव को निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
देवकली चौकी के पास औरैया-जालौन मार्ग पर सड़क किनारे पप्पू श्रीवास्तव के ढाबे पर इनके मामा महेंद्र श्रीवास्तव (51) पुत्र रघुवर श्रीवास्तव निवासी ब्रह्मनगर, औरैया बुधवार की रात सो रहे थे। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे जालौन की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे पर पलट गया। ट्रक केे नीचे दबकर महेंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई।
ट्रक पलटने पर रोते बिलखते परिजन
3 of 4
रोते-बिलखते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
ढाबे पर ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगवाकर गिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने शव को औरैया-जालौन मार्ग पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा व एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने लोगों का गुस्सा किया शांत
4 of 4
जाम लगाने जा रहे परिजनों को समझाते इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा व एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस पर परिजन मान गए। इन्होंने जाम नहीं लगाया। हालांकि इस दौरान मार्ग पर भीड़ जमा होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने खासी मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल में भेज दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।