{"_id":"5a37fa0d4f1c1bce6d8b4bf8","slug":"uncle-celebrate-victory-of-his-six-time-winning-mla-nephew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुजरात में 6वीं बार विधायक बना भतीजा ताे यहां यूपी में चाचा के घर कुछ इस तरह हुअा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात में 6वीं बार विधायक बना भतीजा ताे यहां यूपी में चाचा के घर कुछ इस तरह हुअा जश्न
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई' की जीत पर उनके हमीरपुर स्थित आवास पर चाचा और घरवालों ने मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनाव में छठवीं बार भाजपा से विधायक बने मधुभाई श्रीवास्तव की जीत के पटाखाें की अावाज यूपी में उनके चाचा के घर पर भी गूंजी। भतीजे की जीत पर चाचा ने पूरे गांव में मिठाई बांट कर जश्न मनाया।
राठ में मधुभाई श्रीवास्तव के गुजरात में विधायक बनने पर परिवार में मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाते परिजन व पड़ोसी
हमीरपुर के राठ में गुजरात में छठवीं बार भाजपा से विधायक बने मधुभाई श्रीवास्तव की जीत पर उनके परिवार और गांव में लोग जश्न मना रहे हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही कस्बे के चरखारी रोड पर रह रहे विधायक के चाचा शिवनारायन खरे के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ रही। लोगों ने शिवनारायन को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।
राठ में चरखारी रोड मोहल्ले में मिठाई खिलाकर खुशी मनाते लोग।
इसके बाद शुरु हुअा पटाखाें का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। मधुभाई के चुनाव में यहां से प्रचार करने को कोई नहीं जा सका था। फिर भी चुनाव की गतविधियों पर नजर रखे गए। टीवी पर जैसे ही मधुभाई श्रीवास्तव की जीत का ऐलान हुआ, परिवार और मोहल्ले के लोगों में खुशी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई'
खुशी के इस पल के दौरान चाची शशि किरन खरे, चचेरे भाई बृजेश खरे, प्रशांत, अभिषेक, आदर्शमय खरे, संतोष मिश्रा, आदर्श सक्सेना, दशरथ प्रसाद तिवारी, जयप्रकाश रावत आदि लोग ने खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया।