फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान से लेकर कांग्रेस तक उमा भारती के बेबाक बोल, पॉलिथीन पर रोक को बताया जल्दबाजी

Thu, 19 Jul 2018 11:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Uma Bharati's words from farmer to Congress
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
यूपी के महोबा जिले में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने विपक्षी दलों के गठबंधन को बीजेपी के फायदेमंद बताया। इस दौरान उमा भारती ने किसान से लेकर कांग्रेस तक कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
Trending Videos
Uma Bharati's words from farmer to Congress
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन से चुनाव में भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर रोक जल्दबाजी है पॉलिथीन का सस्ता विकल्प बनाना होगा नहीं तो जनता में आक्रोश बढ़ेगा। उन्होंने माना कि उत्तर प्रदेश में अवैध खनन चल रहा है, जिसपर रोक लगनी चाहिए। 

 
Uma Bharati's words from farmer to Congress
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
उन्होंने कहा कि वह पहले से बुंदेलखंड अलग राज्य के समर्थन में है। कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को यह समझना होगा कि क्या वह अलग राज्य बनाना चाहते। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा बुंदेलखंड राज्य बनाने की पक्षधर रही है। यहीं वजह है कि उन्होंने पूर्व में भी अलग बुंदेलखंड की इकाई बनाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uma Bharati's words from farmer to Congress
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अलग राज्य का निर्माण आंदोलनकारी ही करा सकते हैं। हमारा काम समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी छोटे राज्यों का समर्थन करती है। किसानों की आत्महत्या पर केंद्रीय मंत्रीय ने कहा कि यदि कोई किसान कर्ज या सरकारी व्यवस्था से निराश होकर आत्महत्या करता है तो शासन प्रशासन के लिए बड़ा पाप है। कहा कि शासन प्रशासन को इसमें गंभीरता दिखानी चाहिए। 


 
विज्ञापन
Uma Bharati's words from farmer to Congress
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर रोक जल्दबाजी है। इसका पहले विकल्प तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का कायाकल्प होगा। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। कहा कि कांग्रेस के पास न विचारधारा है न कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि विरोधी दल मिलकर भी मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed