फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तपोस्थली में भगवान राम परिवार के साथ देंगे दर्शन!

Wed, 18 Jul 2018 09:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
God will give a glimpse of Lord Rama in Taposthali chitrakoot
कर्मस्थली में दिखेगी भगवान राम के जीवन की झांकी
धर्मनगरी चित्रकूट भगवान राम की कर्मस्थली के रूप में जानी जाती है। जल्द ही इस कर्मस्थली में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए श्रीराम के जीवन काल से जुड़े प्रसंगों की मार्मिक झांकी दिखाई देगी। इसके लिए रामायण सर्किट बनाने का काम तेजी से जारी है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में अबतक जिले को 747.78 लाख जारी भी हो चुके हैं। 
Trending Videos
God will give a glimpse of Lord Rama in Taposthali chitrakoot
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धर्मनगरी का हो रहा सुन्दरीकरण 
स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग के पास स्थित खोही ग्राम पंचायत क्षेत्र में रामायण सर्किट बनाया जा रहा है। यहां पर रामचरित मानस के आधार पर भगवान श्रीराम की जन्म से लेकर वनगमन व राजगद्दी की झांकिया पर्यटकों को देखने को मिलेगी। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए सरकार ने 3738.84लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसके लिए 747.78 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
 
God will give a glimpse of Lord Rama in Taposthali chitrakoot
परिक्रमा मार्ग पर रामायण सर्किट के लिए चल रहा निर्माण कार्य। 
इन झांकियों में भगवान राम लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन के बचपन की जीवंत तस्वीरों समेत उनके विवाह कार्यक्रम व राजगद्दी की मूर्तियां लगेंगीं। इसके अलावा भगवान राम के चित्रकूट में वनवास काल के दौरान विभिन्न लीलाओं की मूर्तियां भी बननी शुरु हो गई हैं। जानकारी के अनुसार चित्रकूट मप्र स्थित रामदर्शन की तर्ज पर परिक्रमा मार्ग पर इसका निर्माण कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा। हर माह अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाते हैं। जिनका इस ओर ध्यान जाना स्वाभाविक रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
God will give a glimpse of Lord Rama in Taposthali chitrakoot
परिक्रमा मार्ग पर रामायण सर्किट के लिए चल रहा निर्माण कार्य। 
कुछ अड़चन लेकिन जल्द बनेगा सर्किट
चित्रकूट पर्यटन अधिकारी एके गुप्ता ने बताया कि रामायण सर्किट का काम तेजी से जारी है। कई बार कुछ अड़चन आती है इसके बावजूद मार्च 2019 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। अभी तक लगभग एक करोड़ रूपये से अधिक  की धनराशि खर्च हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed