{"_id":"5fd11f4b8ebc3e3b8f7caa7a","slug":"uday-desai-accused-in-bank-scam-of-three-and-a-half-thousand-crores-admitted-to-ursla-for-four-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन हजार करोड़ के बैंक घोटाले का आरोपी उदय देसाई चार माह से उर्सला में भर्ती, आईएएस ने की थी पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन हजार करोड़ के बैंक घोटाले का आरोपी उदय देसाई चार माह से उर्सला में भर्ती, आईएएस ने की थी पैरवी
Thu, 10 Dec 2020 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
हीरा कारोबारी उदय देसााई (प्रतीकात्मक फोटो)
साढ़े तीन हजार करोड़ के बैंक घोटाले का आरोपी हीरा कारोबारी उदय देसाई करीब चार माह से जेल में नहीं है। वर्तमान में उसका उर्सला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सितंबर में वह अस्वस्थ होने पर हैलट लाया गया था। कोरोना भी हुआ था। लखनऊ के एक आईएएस अफसर की पैरवी पर उसे उर्सला शिफ्ट किया गया है।
हीरा कारोबारी उदय देसााई के यहां पड़ा था सीबीआई का छापा
- फोटो : अमर उजाला
14 बैंकों से तीन हजार 665 करोड़ रुपये के लोन घोटाले में सीबीआई ने उदय देसाई, रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी व उसके बेटे राहुल कोठारी को जेल भेजा था। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि सितंबर में उदय की तबीयत बिगड़ी थी। पहले उसे जेल अस्पताल फिर कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कानपुर में चार ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हैलट में शिफ्ट किया गया था। सही होने के बाद भी उदय को जेल नहीं भेजा गया। कई अन्य बीमारियां होने की वजह से अस्पताल में ही रहा। उर्सला के एक डॉक्टर के मुताबिक लखनऊ के एक आईएएस अफसर को उदय ने फोन कर हैलट में अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। उनकी पैरवी के बाद उदय को हैलट में लाया गया। तब से वह उर्सला के प्राइवेट वार्ड के रूम नंबर 306 में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्सला हॉस्पिटल कानपुर
दबी जुबां बोले डॉक्टर, बड़े लोग हैं, जेल की हवा बर्दाश्त नहीं
डॉक्टरों का कहना है कि उदय को शुगर, किडनी, हृदय की बीमारी है। डॉक्टर से पूछा गया कि जेल शिफ्ट नहीं किया जा सकता तो डॉक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है। बड़े आदमी हैं, जेल की हवा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उनको हर इंतजाम घर जैसा चाहिए।
डॉक्टरों का कहना है कि उदय को शुगर, किडनी, हृदय की बीमारी है। डॉक्टर से पूछा गया कि जेल शिफ्ट नहीं किया जा सकता तो डॉक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं है। बड़े आदमी हैं, जेल की हवा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उनको हर इंतजाम घर जैसा चाहिए।
विज्ञापन
विक्रम कोठारी व राहुल कोठारी।
- फोटो : amar ujala
पहली मंजिल पर राहुल कोठारी
जिस वार्ड की दूसरी मंजिल में उदय देसाई भर्ती है, उसी वार्ड की पहली मंजिल पर राहुल कोठारी भी भर्ती है। राहुल भी कई महीने से यहीं है। उसका भी इलाज जारी है। कुल मिलाकर इतने बड़े केस के दो आरोपी बाहर हैं। उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।
जिस वार्ड की दूसरी मंजिल में उदय देसाई भर्ती है, उसी वार्ड की पहली मंजिल पर राहुल कोठारी भी भर्ती है। राहुल भी कई महीने से यहीं है। उसका भी इलाज जारी है। कुल मिलाकर इतने बड़े केस के दो आरोपी बाहर हैं। उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।
उदय देसाई और राहुल कोठारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों से इस संबंध में समय-समय पर पत्राचार जारी है। जब डॉक्टर दोनों को स्वस्थ घोषित करेंगे, तभी उन्हें जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
आरके जायसवाल, अधीक्षक, जिला कारागार