फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में दो और कोरोना संक्रमित मिले, मछरिया मदरसे का एक छात्र भी पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 29

Sat, 18 Apr 2020 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Apr 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two more corona positive were found in Kanpur, number of infected 29
कानपुर हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
कानपुर के रेड जोन क्षेत्र कर्नलगंज के कोरोना संक्रमित कारोबारी के परिवार में संक्रमण की चेन उजागर हो रही है। कारोबारी की  सोमवार को मौत हो गई थी। उनके परिवार की तीसरी महिला में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके पहले उन्हीं के परिवार की एक लड़की और एक महिला कोरोना संक्रमित मिली थी।


 
Two more corona positive were found in Kanpur, number of infected 29
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
सीएमओ ने देररात 36 रिपोर्ट जारी की। इसमें मछरिया मदरसे का एक छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह जमातियों के संपर्क में रहा। इसके अलावा सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस तरह शहर में अब कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। इनमें ठीक होने वाले एनआरआई सिटी के रोगी के अलावा बाकी सभी संक्रमित प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जमात से संबंधित हैं। 

 
Two more corona positive were found in Kanpur, number of infected 29
कानपुर के हैलट - फोटो : amar ujala
मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 माइक्रो बायोलॉजी लैब ने शुक्रवार को कोरोना की तीन पॉजिटिव रिपोर्ट दीं। इनमें एक महिला और एक लड़की को पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी। ये दोनों पहले से ही कोरोना संक्रमित लोगों की सूची में शामिल हैं। एक नई 50 वर्षीय कोरोना रोगी मिली हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two more corona positive were found in Kanpur, number of infected 29
हैलट में हुई कोरोना पॉजिटिव की जांच - फोटो : amar ujala
यह महिला कर्नलगंज के कोरोना संक्रमित कारोबारी के परिवार की सदस्य है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव महिला को हैलट के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। उपचार शुरू किया जाएगा। गुरुवार को जिन तीन संदिग्धों की मौत हुई थी, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

 
विज्ञापन
Two more corona positive were found in Kanpur, number of infected 29
कानपुर के हैलट अस्पताल का नजारा - फोटो : amar ujala
औरैया का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कोविड-19 लैब से शुक्रवार को 65 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इनमें औरैया के 39 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसका नमूना गुरुवार को जिला अस्पताल औरैया से भेजा गया था। यह व्यक्ति अपनी बहन का इलाज कराने के लिए आगरा गया था। वहां से लौटने के बाद तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुआ था। 61 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें दो कोरोना संदिग्ध हैं, उनकी मौत हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed