फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड में फंसे दो सीओ के बयान दर्ज, खुद को बताया निर्दोष, शस्त्र लाइसेंस बनवाने में पाए गए हैं दोषी

Thu, 14 Jan 2021 05:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Jan 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Two CO statements stuck in Bikru scandal recorded, told themselves innocent, found guilty in making arms license
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में फंसे सीओ के खिलाफ जांच तेज हो गई है। दोनों सीओ ने जांच अधिकारी को बयान दर्ज कराए हैं। सीओ ने खुद को निर्दोष बताते हुए विकास दुबे व उसके साथियों के साथ किसी भी तरह की सांठगांठ से इनकार किया है। हालांकि पुख्ता साक्ष्यों पर उनसे कुछ बोलते नहीं बना। बिकरू कांड में और भी सीओ को नोटिस जारी हैं लेकिन वो अभी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं। 


 
Two CO statements stuck in Bikru scandal recorded, told themselves innocent, found guilty in making arms license
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में पचास से अधिक पुलिसकर्मी फंसे हैं। इसमें 10 सीओ हैं। ये सीओ बिल्हौर, नजीराबाद और रसूलाबाद सर्किल में तैनात रहे हैं। एसआईटी ने इन सभी की भूमिका जांचने की सिफारिश की थी। आरोप है कि इन सीओ की तैनाती के दौरान विकास दुबे, जय बाजपेई समेत उनके अन्य साथियों ने आपराधिक इतिहास होने के बावजूद शस्त्र लाइसेंस बनवाए हैं।

 
Two CO statements stuck in Bikru scandal recorded, told themselves innocent, found guilty in making arms license
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी ने मामले की जांच एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार को सौंपी थी। एसपी ने सभी सीओ को बयान के लिए नोटिस जारी किया था। एसपी ने बताया कि अभी दो सीओ के बयान हुए हैं। बाकी को रिमाइंडर भेजा जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two CO statements stuck in Bikru scandal recorded, told themselves innocent, found guilty in making arms license
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
दस्तावेजों में मिले पुख्ता साक्ष्य 
जांच में फंसे सीओ के खिलाफ एसआईटी ने पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। ये साक्ष्य जांच अधिकारी को सौंप दिए गए हैं। इसमें सीओ की सीधी भूमिका सामने आ रही है। सीओ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। जांच में समय लगेगा लेकिन शुरुआती तफ्तीश में जो सुबूत हैं, उससे सीओ पर विभागीय कार्रवाई होना तय है। 

 
विज्ञापन
Two CO statements stuck in Bikru scandal recorded, told themselves innocent, found guilty in making arms license
बिकरू कांड में शहीद सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
11 नहीं 10 सीओ की जांच
जिन सीओ पर कार्रवाई होनी है, उनकी सूची जांच अधिकारी को भेजी गई थी। नौ के नाम लिखे थे, जबकि दो नामों की जगह पर उनके कार्यकाल का जिक्र था। जब जांच की गई तो पता चला कि ये दोनों एक ही शख्स हैं। मतलब जांच 10 सीओ के खिलाफ चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed