फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमालयी हवाओं से बढ़ी ठंड, यूपी में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

Wed, 13 Jan 2021 01:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast news in up, weather in kanpur
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के बाद तेज गति से बहीं हिमालयी हवाओं ने कानपुर परिक्षेत्र में कंपकपी छुड़ा दी है। तेज गति से आईं हवाओं से पारा धड़ाम हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 18.2 रिकॉर्ड किया गया।
Weather forecast news in up, weather in kanpur
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 4.4 रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान जनवरी में दूसरी बार सामान्य से नीचे गया है। हवाओं की गति बढ़ी तो माहौल में गलन और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Weather forecast news in up, weather in kanpur
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
अभी तक दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह में सबसे अधिक गलन होती रही है। इस बार जनवरी के दूसरे सप्ताह से गलन बढ़ी है। इसे जलवायु परिवर्तन का असर माना जा रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिक ठंड पड़ने का समय खिसक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather forecast news in up, weather in kanpur
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
सीएसए के मौसम विज्ञान के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 4-5 जनवरी को चक्रवात बना था। इससे कई स्थानों पर बारिश हुई है। पहाड़ पर बारिश और बर्फबारी लगातार हो रही है। पछुवा की गति बढ़ी तो पहाड़ों की ठंड मैदान में उतर आई। इससे गलन और बढ़ गई है।

तापमान
अधिकतम-18.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 4.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Weather forecast news in up, weather in kanpur
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
दो साल से जीरो पर नहीं पहुंचा पारा
दो साल से पारा जीरो पर नहीं गया है। आखिरी बार 31 दिसंबर वर्ष 2019 को पारा जीरो पर आ गया था। इसके बाद अभी तक जीरो पर नहीं गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। बारिश और जाड़े का समय आगे-पीछे हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed