कानपुर में कल्याणपुर के डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर भागे डॉक्टर सुशील कुमार का पता लगाने के लिए रविवार को गंगा में करीब 80 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 12 घंटे तक टीम ने नदी के चप्पे-चप्पे को खंगाल मारा, लेकिन हत्यारोपी डॉक्टर का कोई सुराग नहीं मिला।
उसकी अंतिम लोकेशन सरसैया घाट के पास मिली थी। ऐसे में पुलिस को उसके नदी में कूदने की आशंका थी। डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 501 में रहने वाला डॉ. सुशील कुमार शुक्रवार को पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे शिखर और बेटी खुशी की हत्या कर फ रार हो गया था।
हत्यारोपी डॉक्टर के लंबे समय से डिप्रेशन में होने की चर्चा थी। डॉक्टर के हाथों लिखी गई एक डायरी भी पुलिस को मिली थी, जिसमें डॉक्टर ने खुद के कोरोना व ओमिक्रॉन से डिप्रेशन में होने का जिक्र किया था।
2 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
पुलिस डॉक्टर का फरार होना एक सोची समझी साजिश का हिस्सा मान रही है। रविवार सुबह जल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ स्टीमर से फतेहपुर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने नदी के किनारों और झाड़ियों में भी तलाशा, लेकिन डॉक्टर का कोई सुराग नहीं लगा।
3 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
देर शाम टीम ने शहर वापसी की। डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति के अनुसार आसपास के जिलों में उन्नाव, कानपुर देहात, हमीरपुर, फतेहपुर आदि की पुलिस से संपर्क कर डॉक्टर की फोटो वायरल की गई है।
4 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
जैकेट में पड़ा हो सकता है फोन
सुशील ने जिस वक्त अपने भाई के मोबाइल पर मैसेज किया था उस वक्त उसकी लोकेशन अटल घाट पर थी। इसके करीब पौने दो घंटे बाद मोबाइल की लोकेशन सरसैया घाट पर मिली थी, फिर मोबाइल बंद हो गया था।
5 of 5
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
पुलिस की एक थ्योरी यह भी है कि हो सकता है कि सुशील ने अटल घाट के पास से नदी में छलांग लगाई हो, मोबाइल जैकेट की जेब में होने के कारण पानी देर से मोबाइल तक पहुंचा होगा। इस बीच बहता हुआ सरसैया घाट पहुंचा, जहां मोबाइल बंद हुआ था। इसके बाद से उसकी लोकेशन नहीं मिली। इस कारण फतेहपुर तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।