फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर कानपुर: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन बदमाश, रात करीब 1:30 बजे तीनों घर के भीतर जाते दिखे

Sun, 03 Oct 2021 08:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 03 Oct 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
Triple Murder Kanpur: Three miscreants caught on CCTV camera
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या - फोटो : amar ujala
कानपुर के फजलगंज में तिहरे हत्याकांड को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। तीनों घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुए थे। दो घंटे बाद वारदात कर वहां से फरार हुए। घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में उनकी फुटेज कैद हुई है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर तहकीकात आगे बढ़ा रही है। पुलिस अफसर दावा कर रहे हैं कि वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। प्रेम किशोर के घर के सामने फजलगंज डिपो है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। एक कैमरा प्रेम किशोर के घर के सामने का एरिया भी कवर करता है। पुलिस ने जब इसके फुटेज खंगाले तो पता चला कि देर रात 1:30 बजे तीन युवक पैदल वहां पहुंचे। दरवाजा खटखटाया।


 
Triple Murder Kanpur: Three miscreants caught on CCTV camera
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही प्रेम ने दरवाजा खोला बदमाश भीतर घुस गए। वह तकरीबन दो घंटे तक भीतर रहे। तीनों की हत्या की और करीब साढ़े तीन बजे वह बाहर निकले। तब उनमें से एक बदमाश बाइक लेकर चला गया। इसने हेलमेट भी पहना था। बाकी दो कहां गए इसका पता नहीं चल सका।

 
Triple Murder Kanpur: Three miscreants caught on CCTV camera
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैंने बाइक से जाते देखा 
तड़के करीब चार बजे एक कंपनी का दुग्ध वाहन दूध देने के लिए प्रेम किशोर की दुकान पर पहुंचा था। तब वहां ताला पड़ा मिला था। उसी के जरिए धीर-धीरे सूचना प्रेम के परिवार वालों तक पहुंची। दुग्ध वाहन के सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि जब वह गाड़ी लेकर पहुंचा था तब पास से एक बाइक सवार गुजरा था। पुलिस को आशंका है कि ये वारदात में शामिल बदमाश है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एक अन्य शख्स ने भी इसी समयावधि में वहां से एक युवक को बाइक से जाते देखने की बात बताई है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Murder Kanpur: Three miscreants caught on CCTV camera
कानपुर में तिहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ललिता के परिवार वालों ने लगाया आरोप
ललिता के मायके वालों ने प्रेम किशोर के रिश्तेदार पर ही आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों को जांच में शामिल कर लिया है। वहीं एक पड़ोसी से विवाद की भी बात सामने आई है। पुलिस पता कर रही है कि कहीं रंजिश की वजह से तो नहीं वारदात को अंजाम दिया गया है। 

 
विज्ञापन
Triple Murder Kanpur: Three miscreants caught on CCTV camera
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसीपी को डीसीपी ने फटकारा
शव न दिखाने पर जब परिजन अड़े थे तो पुलिस उनको मना कर रही थी। इससे प्रेम किशोर के बड़े भाई राज किशोर समेत अन्य सभी परिजन भड़क गए। इस दौरान एसीपी गोविंद नगर विकास पांडेय जबरन राज किशोर को वहां से हटाने लगे। ये देख डीसीपी संजीव त्यागी ने उनको फटकारा। एसीपी से कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि हम बात कर रहे हैं। ये सुनकर एसीपी खामोश हो गए। वहां से किनारे चले गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed